Jharkhand weather news today temperature rise rain alert imd all latest updates हाय गर्मी! झारखंड में मार्च महीने में ही बढ़ी तपिश,तीन साल का रिकॉर्ड भी टूटा, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़Jharkhand weather news today temperature rise rain alert imd all latest updates

हाय गर्मी! झारखंड में मार्च महीने में ही बढ़ी तपिश,तीन साल का रिकॉर्ड भी टूटा

  • इस बार मार्च में ही गर्मी झुलसाने लगी है। शहर का तापमान 40 के पार चला गया है। 16 मार्च को इस तरह की गर्मी का तीन साल का रिकॉर्ड टूट गया। इससे पहले 16 मार्च 2022 को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री था।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, रांचीMon, 17 March 2025 10:21 AM
share Share
Follow Us on
हाय गर्मी! झारखंड में मार्च महीने में ही बढ़ी तपिश,तीन साल का रिकॉर्ड भी टूटा

इस बार मार्च में ही गर्मी झुलसाने लगी है। शहर का तापमान 40 के पार चला गया है। 16 मार्च को इस तरह की गर्मी का तीन साल का रिकॉर्ड टूट गया। इससे पहले 16 मार्च 2022 को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री था। एक दिन पहले 15 मार्च को ही अधिकतम पर 40 डिग्री तक पहुंच गया था। 16 मार्च को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री रहा और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रहा। पिछले 3 वर्षों में 16 मार्च तक अधिकतम तापमान 38 डिग्री भी नहीं था।

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिम से गर्म हवा आ रही है, जो ऊपर उठ जा रही है। इसके साथ ही एंटी साइक्लोन के कारण गर्म हवा फिर नीचे आ जा रही है। इससे तापमान बढ़ता जा रहा है। सामान्य रूप से ऐसा नहीं होता है। तेज धूप के साथ पछुआ हवा ने लोगों को और अधिक परेशान कर दिया है।

खेतों में नियमित सिंचाई की सलाह इस मौसम में खेतों में गेहूं की फसल की समय-समय पर सिंचाई जरूरी है। सब्जी की जो फसलें खेतों में हैं। पछुआ के कारण उनकी नमी समाप्त हो रही है। इसलिए सिंचाई की आवश्यकता है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि फसलों की नियमित रूप से सिंचाई नहीं होने से फसल सूखकर बर्बाद हो जाएगी। वहीं, आम के पेड़ को भी सिंचाई की आवश्यकता है।

16 मार्च का 3 वर्षों का पारा

16 मार्च अधिकतम न्यूनतम

2024 35.5 20.2

2023 37.2 20.4

2022 34 19

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

20 को हो सकती है बारिश

17 और 18 मार्च से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और तापमान में गिरावट आएगी। 19 को बादल छाएंगे और 20 मार्च को बारिश होने का अनुमान है। इसके बाद तापमान में कमी आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।