Hindi Newsझारखंड न्यूज़jharkhand weather forecast temperature is rising fast relief from cold wave
झारखंड अगले 5 दिनों में और कम होगी ठंड, तेजी से बढ़ेगा तापमान

झारखंड अगले 5 दिनों में और कम होगी ठंड, तेजी से बढ़ेगा तापमान

संक्षेप:

राज्य में पिछले 24 घंटे में मौसम साफ रहा। बुधवार को दिन में तेज धूप से गर्मी महसूस हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि हुई। राज्य के गुमला और मेदिनीनगर को छोड़कर सभी जिलों का न्यूनतम तापमान दस डिग्री से ऊपर आ चुका है।

Jan 22, 2026 06:31 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

झारखंड में पिछले 24 घंटे में मौसम साफ रहा। बुधवार को दिन में तेज धूप से गर्मी महसूस हुई। पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि हुई। राज्य के गुमला और मेदिनीनगर को छोड़कर सभी जिलों का न्यूनतम तापमान दस डिग्री से ऊपर आ चुका है। गुमला का न्यूनतम तापमान सबसे कम 8.4 डिग्री रहा। जबकि, पिछले 24 घंटे में रांची का तापमान दो डिग्री बढ़कर 12.9 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट होगी। इसके बाद फिर तापमान तेजी से बढ़ेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में ठंड तेजी से कम हो रही है। न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान सामान्य से अधिक चल रहे हैं। राज्य में अधिकतम तापमान में और वृद्धि होने का अनुमान है। राज्य में कई जिलों का तापमान 30 डिग्री को पार कर चुका है। चाईबासा का अधिकतम 31.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

राज्य में अब शीतलहर की स्थिति की संभावना अब समाप्त हो चुकी है। पूरे राज्य में मौसम बदलाव आ चुका है। चाईबासा में यह पांच डिग्री तक अधिक हो गया है। राज्य और आसपास में अगले पांच दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। हल्के बादल छा सकते हैं।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam
युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।