झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, मानसून में फिर आ सकती है तेजी; IMD ने बताई वजह

लाइव हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

बंगाल की खाड़ी में बनने वाले सिस्टम पर ही मानसून में तेजी आ सकती है। फिलहाल बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के समीप एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। अगले 24 घंटे के दौरान इसके निम्न दबाव क्षेत्र बनने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

झारखंड में बारिश कब होगी
24 घंटे बाद झारखंड में तेज होगी मानसून की सक्रियता

झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। राजधानी समेत राज्य में मानसून अगले सात दिनों के दौरान सुस्त रह सकता है। इस दौरान रांची समेत राज्य में हल्के बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी। बंगाल की खाड़ी में बनने वाले सिस्टम पर ही मानसून में तेजी आ सकती है। फिलहाल बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से में पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के समीप एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। अगले 24 घंटे के दौरान इसके निम्न दबाव क्षेत्र बनने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, रांची समेत राज्य में ओडिशा और पश्चिम बंगाल से सटे इलाकों में बारिश होगी। क्योंकि, ओड़िशा के उत्तरी भाग पर स्थित एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन का प्रभाव कायम है। इस प्रभाव से रांची समेत कोल्हान, सिमडेगा और खूंटी जिला में बारिश होने के आसार हैं। लेकिन, राज्य के उत्तरी दिशा के संताल से लेकर पलामू प्रमंडल और उत्तरी छोटानागपुर के जिलों में कम बारिश हो सकती है। राज्य में पिछले शुक्रवार और शनिवार के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई। इसमें सबसे अधिक राजमहल में 50.4 मिमी बारिश हुई। पलामू में 40 मिमी, चाईबासा, रामगढ़ आदि जिलों में हल्की बारिश हुई। कमजोर मानसून रहने के कारण बारिश में कमी का फासला दो प्रतिशत बढ़ गया।

राज्य में बारिश की स्थिति

● राज्य में एक जून से लेकर 22 अगस्त तक 638.7 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 13 फीसदी कम है।

● रांची में इस अवधि के दौरान 771.3 मिमी बारिश हुई जो कि सामान्य बारिश से तीन फीसदी अधिक है।

● राजमहल में सर्वाधिक 50.4 मिमी बारिश हुई, पलामू में 40 मिमी, चाईबासा, रामगढ़ आदि जिलों में हल्की बारिश दर्ज

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, मानसून में फिर आ सकती है तेजी; IMD ने बताई वजह