झारखंड में भीषण गर्मी का कहर! कई शहरों में पारा 40 पार; बिजली कटौती से बढ़ी परेशानी

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

झारखंड में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। जमशेदपुर में शनिवार को 24 घंटे में तापमान लगभग 3 डिग्री बढ़कर 41.3 पर पहुंच गया। दिनभर लू का कहर जारी रहा। हालांकि शाम को अन्य दिनों की अपेक्षा थोड़ी राहत थी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिन तक राहत नहीं मिलने वाली है।

Jharkhand weather news

झारखंड में भीषण गर्मी का कहर लगातार जारी है। जमशेदपुर में शनिवार को 24 घंटे में तापमान लगभग 3 डिग्री बढ़कर 41.3 पर पहुंच गया। दिनभर लू का कहर जारी रहा। हालांकि शाम को अन्य दिनों की अपेक्षा थोड़ी राहत थी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिन तक राहत नहीं मिलने वाली है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री था। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री रहा। तापमान 42 डिग्री पर पहुंच सकता है। शनिवार सुबह 7 बजे के बाद से ही धूप ने पसीने छुड़ाना शुरू कर दिया था। दोपहर में तो लोग पसीने से तर-बतर हो जा रहे थे।

पंखे की हवा से जलन

घरों में पंखे की हवा भी गर्म लग रही है। पंखे के नीचे बैठने पर भी पसीना टपक रहा था। उमस ने भी लोगों को परेशान कर दिया था। बाहर वही लोग दिख रहे थे जो जरूरी काम को करने के लिए निकले थे। कपड़ा दुकानदार रवीश ने बताया कि दिन में तो खरीदार आते ही नहीं हैं, बल्कि शाम को दुकान पर लोग आ रहे हैं। साकची बाजार में समोसा चाट के दुकानदार मुकेश राज ने कहा कि दिन में उनके यहां 10 फीसदी भी ग्राहक नहीं आ रहे हैं।

भीषण गर्मी में बिजली संकट कोल्हान में 8 घंटे की कटौती

कोल्हान में भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के बावजूद पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिम सिंहभूम के कई शहरी इलाकों में प्रतिदिन 6 से 8 घंटे तक लोड शेडिंग की जा रही है।

मानगो, कदमा, सोनारी, जुगसलाई, परसूडीह और बागबेड़ा समेत कई क्षेत्रों में बिना पूर्व सूचना बिजली कटने से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बाधित होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति और गंभीर है। कई गांवों में रात भर बिजली गुल रहने की शिकायतें मिल रही हैं। आम उपभोक्ता 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग कर रहे हैं। बिजली संकट का असर औद्योगिक क्षेत्र पर भी दिखने लगा है। आदित्यपुर की 80 से अधिक औद्योगिक इकाइयों सहित जमशेदपुर की कई छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां प्रभावित हुई हैं।

मानगो में बिजली संकट से परेशानी, घेराव की चेतावनी

मानगो-डिमना क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। भीषण गर्मी के बीच बार-बार बिजली आने-जाने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लो-वोल्टेज के कारण कई घरों में पानी के मोटर नहीं चल पा रहे हैं, जिससे पेयजल संकट भी गहरा गया है। जन विकास मंच ने डीवीसी और जेबीवीएनएल से बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की है।

जुगसलाई में शीघ्र आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग

जुगसलाई नगर परिषद के पार्षद एवं भाजपा नेता अनिल मोदी ने भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग की है। उन्होंने कहा कि लगातार बिजली कटौती, कम वोल्टेज और लोड सेटिंग के कारण लोगों को भारी परेशानी हो रही है। अनिल मोदी ने विद्युत विभाग के महाप्रबंधक का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित करते हुए निर्बाध और पर्याप्त वोल्टेज के साथ बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़झारखंड में भीषण गर्मी का कहर! कई शहरों में पारा 40 पार; बिजली ने बढ़ाई परेशानी