झारखंड में मौसम के 2 रंग, दिन का पारा बढ़ रहा; आज से कैसा रहेगा रात का हाल

Feb 14, 2026 09:30 am ISTSubodh Kumar Mishra लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share

झारखंड में मौसम 2 तरह के रंग दिखा रहा है। राजधानी रांची सहित कोल्हान प्रमंडल के जिलों में दिन के दौरान मौसम गर्म हो रहा है। राज्य में अधिकतम पारा सामान्य से अधिक चल रहा है। यह कई जिलों में सामान्य से चार डिग्री अधिक है। वहीं, राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री तक नीचे है।

झारखंड में मौसम के 2 रंग, दिन का पारा बढ़ रहा; आज से कैसा रहेगा रात का हाल

झारखंड में मौसम 2 तरह के रंग दिखा रहा है। राजधानी रांची सहित कोल्हान प्रमंडल के जिलों में दिन के दौरान मौसम गर्म हो रहा है। राज्य में अधिकतम पारा सामान्य से अधिक चल रहा है। यह कई जिलों में सामान्य से चार डिग्री अधिक है।

वहीं, राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री तक नीचे है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में और दो डिग्री तक की कमी आ सकती है। इससे रात में ठंड बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कोल्हान प्रमंडल के जिलों का तापमान तेजी से बढ़ रहा है। विशेषकर पश्चिमी सिंहभूम का अधिकतम तापमान 32 डिग्री को पार कर चुका है। यह शुक्रवार को 32.4 डिग्री रहा।

वहीं मेदिनीनगर, जमशेदपुर, सरायकेला आदि जिलों के तापमान भी 30 डिग्री से अधिक रहे। इन सभी जिलों का तापमान सामान्य से अधिक है। शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 26.6 और न्यूनतम 10.2 डिग्री रहा। यहां अधिकतम सामान्य से कुछ अधिक और न्यूनतम सामान्य से दो डिग्री तक कम है। अगले 24 घंटे में यह कमजोर होगा और सर्द हवा झारखंड में आएगी। इससे रात की ठंड बढ़ेगी। सर्द हवा से पारा में मामूली कमी आएगी।

Subodh Kumar Mishra

लेखक के बारे में

Subodh Kumar Mishra

सुबोध कुमार मिश्रा पिछले 19 साल से हिंदी पत्रकारिता में योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में स्टेट डेस्क पर बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दूरदर्शन के 'डीडी न्यूज' से इंटर्नशिप करने वाले सुबोध ने पत्रकारिता की विधिवत शुरुआत 2007 में दैनिक जागरण अखबार से की। दैनिक जागरण के जम्मू एडीशन में बतौर ट्रेनी प्रवेश किया और सब एडिटर तक का पांच साल का सफर पूरा किया। इस दौरान जम्मू-कश्मीर को बहुत ही करीब से देखने और समझने का मौका मिला। दैनिक जागरण से आगे के सफर में कई अखबारों में काम किया। इनमें दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित होने वाली नेशनल दुनिया, नवोदय टाइम्स (पंजाब केसरी ग्रुप), अमर उजाला और हिन्दुस्तान जैसे हिंदी अखबार शामिल हैं। अखबारों के इस लंबे सफर में खबरों को पेश करने के तरीकों से पड़ने वाले प्रभावों को काफी बारीकी से समझने का मौका मिला।

ज्यादातर नेशनल और स्टेट डेस्क पर काम करने का अवसर मिलने के कारण राजनीतिक और सामाजिक विषयों से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी बढ़ती गई। कई लोकसभा और विधानसभा चुनावों की खबरों की पैकेजिंग टीम का हिस्सा रहने के कारण भारतीय राजनीति के गुणा-भाग को समझने का मौका मिला।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो सुबोध ने बीएससी (ऑनर्स) तक की अकादमिक शिक्षा हासिल की है। साइंस स्ट्रीम से पढ़ने के कारण उनके पास चीजों को मिथ्यों से परे वैज्ञानिक तरीके से देखने की समझ है। समाज से जुड़ी खबरों को वैज्ञानिक कसौटियों पर जांचने-परखने की क्षमता है। उन्होंने मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। इससे उन्हें खबरों के महत्व, खबरों के एथिक्स, खबरों की विश्वसनीयता और पठनीयता आदि को और करीब से सीखने और लिखने की कला में निखार आया। सुबोध का मानना है कि खबरें हमेशा प्रमाणिकता की कसौटी पर कसा होना चाहिए। सुनी सुनाई और कल्पना पर आधारित खबरें काफी घातक साबित हो सकती हैं, इसलिए खबरें तथ्यात्मक रूप से सही होनी चाहिए। खबरों के चयन में क्रॉस चेकिंग को सबसे महत्वपूर्ण कारक मानने वाले सुबोध का काम न सिर्फ पाठकों को केवल सूचना देने भर का है बल्कि उन्हें सही, सुरक्षित और ठोस जानकारी उपलब्ध कराना भी है।

और पढ़ें