jharkhand weather change due to western disturbance today rain alert imd forecast झारखंड में 3 जिलों को छोड़ सभी में आज बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदल रहा मौसम, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़jharkhand weather change due to western disturbance today rain alert imd forecast

झारखंड में 3 जिलों को छोड़ सभी में आज बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदल रहा मौसम

  • Jharkhand weather forecast: रांची समेत झारखंड के 21 जिलों में रविवार को बारिश के आसार हैं। सिर्फ कोल्हान प्रमंडल के तीन जिलों में बारिश नहीं होगी। वहीं 30 दिसंबर यानी सोमवार को रांची समेत राज्य के दक्षिणी जिलों में बारिश की संभावना है।

Devesh Mishra लाइव हिन्दुस्तान, रांची, हिन्दुस्तानSun, 29 Dec 2024 07:09 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड में 3 जिलों को छोड़ सभी में आज बारिश के आसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते बदल रहा मौसम

Jharkhand weather forecast: रांची समेत झारखंड के 21 जिलों में रविवार को बारिश के आसार हैं। सिर्फ कोल्हान प्रमंडल के तीन जिलों में बारिश नहीं होगी। वहीं 30 दिसंबर यानी सोमवार को रांची समेत राज्य के दक्षिणी जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव हो रहा है। हालांकि बारिश रुकने और बादल छंटने के बाद हवा का रुख झारखंड की ओर होने से ठंड बढ़ेगी। इधर, शनिवार की रात में भी रांची के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई।

जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर

इधर, कई जिलों में शनिवार को भी आसमान में बादल छाए रहे। जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ऊपर है। रांची का न्यूनतम पारा 12.8 डिग्री रहा। वहीं बोकारो का न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 15.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बादल छाए रहने से रांची समेत अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ऊपर तक आ गया है।

आज और कल 15 जिलों में घने कुहासे का येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार और सोमवार को सुबह के दौरान 15 जिलों में घने कुहासे का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। कुहासे का असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और संताल के दुमका, देवघर, गोड़्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा जिलों में दिखेगा।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में रविवार को घने बादल छाए रहेंगे। कोल्हान के तीनों जिलों को छोड़कर राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना है। अगले दो दिनों के दौरान राज्य में पलामू और संताल के जिलों के साथ उत्तर के कुछ जिलों में कुहासा छाने का अलर्ट जारी किया गया है।