झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, इन 12 जिलों में होगी झमाझम बारिश

लाइव हिन्दुस्तान, झारखंड
share

झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के असर से झारखंड में मौसम बदलने वाला है। इसके प्रभाव से राज्य में मंगलवार से गुरुवार तक बादल छाए रहेंगे और अलग-अलग जिलों में बारिश होगी।

झारखंड भारी बारिश
झारखंड के 12 जिलों में आज से भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन के असर से झारखंड में मौसम बदलने वाला है। इसके प्रभाव से राज्य में मंगलवार से गुरुवार तक बादल छाए रहेंगे और अलग-अलग जिलों में बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा गुरुवार और शुक्रवार को भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने के आसार हैं।

इस वजह से होगी झारखंड में बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अति गहरा निम्न क्षेत्र बनकर आगे बढ़ रहा है। यह ओडिशा के गोपालपुर से लगभग 200 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व, कलिंगपट्टनम (आंध्र प्रदेश) से 200 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण-पूर्व, पुरी (ओडिशा) से 210 किमी दक्षिण और विशाखापत्तनम (आंध्रप्रदेश) से 290 किमी पूर्व से आगे होकर बढ़ रहा है। पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए 23 व 24 सितंबर की सुबह तक विशाखापत्तनम व गोपालपुर के बीच से पार करेगा।

रांची में 9% अधिक बारिश, राज्य में 8% हुई कम

रांची में इस सीजन में 1074.1 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 987.5 मिमी से 9% अधिक है। वहीं, राज्य में इस मानसून सीजन के दौरान अभी 892.5 मिमी बारिश हो चुकी है। यह सामान्य औसत बारिश 970 मिमी से आठ प्रतिशत कम है। राज्य में पिछले 24 घंटों में जमशेदपुर, खलारी, चाईबासा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़ आदि कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। वहीं, रांची में छिटपुट बारिश हुई।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़झारखंड के मौसम पर बड़ा अपडेट, इन 12 जिलों में होगी झमाझम बारिश