Hindi Newsझारखंड न्यूज़jharkhand viral video man stuck during crossing track under train but survived
खड़ी मालगाड़ी के नीचे से पार कर रहा था ट्रैक, ट्रेन चल पड़ी, बची जान लेकिन कैसे- VIDEO

खड़ी मालगाड़ी के नीचे से पार कर रहा था ट्रैक, ट्रेन चल पड़ी, बची जान लेकिन कैसे- VIDEO

संक्षेप:

झारखंड के कोडरमा-गया रेलखंड के पहाड़पुर स्टेशन पर रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक शख्स खड़ी मालगाड़ी के नीचे से ट्रैक पार कर रहा था तभी अचानक ट्रेन के चल पड़ी। खतरे में फंसा शख्स कैसे बचा? वायरल वीडियो...

Nov 30, 2025 09:23 pm ISTKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

कोडरमा- गया रेलखंड के पहाड़पुर स्टेशन पर रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। डाउन लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से ट्रैक पार कर रहा एक युवक अचानक ट्रेन के चल पड़ने से खतरे में फंस गया। स्थिति को भांपते हुए युवक तुरंत पटरी पर लेट गया और पूरे धैर्य के साथ तब तक लेटा रहा, जब तक पूरी मालगाड़ी उसके ऊपर से गुजर नहीं गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह नजारा देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के होश उड़ गए। लोग सांस थामकर पूरी घटना देखते रहे और युवक की सलामती के लिए प्रार्थना करते रहे। इस दौरान कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। जैसे ही मालगाड़ी गुजर गई और युवक सुरक्षित बाहर निकला, लोगों ने राहत की सांस ली और उसे ऐसी लापरवाही दोबारा न करने की कड़ी सलाह दी।

युवक की जान सूझबूझ और किस्मत के सहारे बची, वरना घटना गंभीर रूप ले सकती थी। इस संबंध में कोडरमा के आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया। इसके बाद वहां टीम भी गई, लेकिन युवक घटना के बाद वहां से जा चुका था। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मालगाड़ी या किसी भी ट्रेन के बीच से गुजरना नियम विरुद्ध और अत्यंत खतरनाक है।

कोडरमा के आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार ने आगे कहा कि नियम के तहत ऐसी हरकत पर मामला दर्ज किया जाता है। रेलवे प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सुरक्षा नियमों का पालन करें और किसी भी तरह की जोखिम भरी हरकत से दूर रहें। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुसतान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh
पत्रकारिता में करीब 14 वर्षों से केबी उपनाम से पहचान रखने वाले कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह लोकमत, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। मूलरूप से यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुके हैं। लॉ और साइंस से ग्रेजुएट केबी ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमफिल किया है। वह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।