कोडरमा में 16 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, पिता बोले- NEET परीक्षा रद्द होने से थी परेशान

लाइव हिन्दुस्तान, कोडरमा
Follow us on Google News
share

Jharkhand teen suicide: नीट परीक्षा रद्द होने के बाद से देश के अलग-अलग हिस्सों से आत्महत्या के कई मामले सामने आ चुके हैं। ताजा मामले में कोडरमा में 16 साल की लड़की की सुसाइड किया है। लड़की के पिता का दावा है कि बेटी नीट परीक्षा रद्द होने से परेशान थी। हालांकि पुलिस ने अलग बयान दिया है।

कोडरमा में 16 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, पिता बोले- NEET परीक्षा रद्द होने से थी परेशान

Jharkhand teen suicide: झारखंड के कोडरमा जिले में 16 वर्षीय एक छात्रा की आत्महत्या से परिवार सदमे में है। परिजनों का आरोप है कि छात्रा NEET परीक्षा रद्द होने के बाद अवसाद में चली गई थी। हालांकि पुलिस का कहना है कि परिवार की ओर से दी गई शिकायत में NEET का कोई जिक्र नहीं किया गया है और मामले में अस्वाभाविक मृत्यु (UD) का मामला दर्ज किया गया है।

अपने कमरे में दे रही थी टेस्ट, लेकिन फिर…

जानकारी के अनुसार घटना रविवार रात की है। छात्रा अपने कमरे में ऑनलाइन प्रैक्टिस टेस्ट दे रही थी। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से उसने आने की बात कही, लेकिन जब वह बाहर नहीं निकली तो परिवार को शक हुआ। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया, जहां छात्रा फंदे से लटकी मिली।

NEET का दिया था एग्जाम

परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिवार के अनुसार छात्रा पढ़ाई में बेहद मेधावी थी। दसवीं कक्षा पूरी करने के बाद उसने दिल्ली के एक प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान में NEET की तैयारी की थी। कोर्स पूरा करने के बाद वह घर लौटी और परीक्षा में शामिल हुई। परिजनों का कहना है कि उसे भरोसा था कि इस बार वह परीक्षा में सफल होगी और परीक्षा भी अच्छी गई थी।

परीक्षा रद्द होने से थी परेशान

इंडिया टुडे की रिपोर्ट में छात्रा के पिता संजय प्रसाद ने दावा किया कि परीक्षा रद्द होने के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। उन्होंने बताया कि घटना से कुछ समय पहले भी वह पढ़ाई कर रही थी और ऑनलाइन प्रैक्टिस टेस्ट दे रही थी।

पुलिस बोली, शिकायत में NEET का जिक्र नहीं

कोडरमा के पुलिस अधीक्षक कुमार शुभाशीष ने कहा कि परिवार ने पुलिस को आवेदन दिया है, लेकिन उसमें NEET का कोई उल्लेख नहीं है। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं, रांची में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित परीक्षा अनियमितताओं और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर राजभवन के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार पर सवाल उठाए।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें