प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा ऐक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार

लाइव हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर रांची में छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा ऐक्शन सामने आया है। सीआईडी ने जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते को गिरफ्तार कर लिया है। 

प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा ऐक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार
रांची में छात्रों के प्रदर्शन के बीच हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा ऐक्शन सामने आया है।

झारखंड में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर रांची में छात्रों के विधानसभा घेराव के तहत जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच हेमंत सोरेन सरकार का बड़ा ऐक्शन सामने आया है। सीआईडी ने जेपीएससी के पूर्व चेयरमैन एल ख्यांग्ते को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण में CID की ओर से यह 20वीं गिरफ्तारी है। इससे पहले सीआईडी डिप्टी परीक्षा नियंत्रक समेत 19 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

कई बार की जा चुकी है खियांग्ते से पूछताछ

बता दें कि जेपीएससी के अध्यक्ष एल. खियांग्ते ने 22 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। एल. खियांग्ते से 28 जुलाई से कई बार पूछताछ की जा चुकी थी। एक दिन पहले रविवार को झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के तीनों सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद के इस्तीफे स्वीकार कर लिए थे।

सीबीआई जांच की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी

सीआईडी ने जेपीएससी के तीनों सदस्यों अजीता भट्टाचार्य, अनिमा हांसदा और जमाल अहमद को कथित पेपर लीक समेत अन्य अनियमितताओं के आरोपों के संबंध में पूछताछ के लिए तलब किया था। तीनों सदस्यों की नियुक्ति सितंबर 2021 में की गई थी। परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर प्रदर्शनकारी सीबीआई जांच की मांग पर अड़े हुए हैं। वहीं प्रकरण में ईडी की भी एंट्री हो चुकी है। ईडी ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रकरण में ईडी की एंट्री

ईडी ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा समेत झारखंड की अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों से जुड़े आर्थिक अपराध की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ED ने झारखंड पुलिस की अपराध जांच विभाग सीआईडी की ओर से दर्ज प्राथमिकी के साथ ही कुछ अन्य शिकायतों का संज्ञान लिया है। ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत पूरे प्रकरण की छानबीन शुरू की है।

प्रदर्शनकारियों का विधानसभा मार्च

इस बीच परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर विभिन्न मांगों के साथ विरोध कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को झारखंड विधानसभा की ओर मार्च किया। प्रदर्शनकारी एक के बाद एक कई बैरिकेड को पार करते हुए आगे बढ़े जिसके बाद पुलिस ने उनको रोकने के लिए पानी की बौछारें कीं और लाठीचार्ज किया। बीते 9 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) नेता देवेंद्रनाथ महतो एंबुलेंस में बैठकर मार्च में शामिल हुए।

शिबू सोरेन की तस्वीर लिए नजर आए देवेंद्रनाथ महतो

छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की तस्वीर लिए हुए नजर आए। भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो का 10.5 किलोग्राम वजन घट गया है। उन्होंने शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करें या सीबीआई जांच कराएं के नारों वाले पोस्टर ले रखे थे। छात्रों ने कहा कि भले ही हम विधानसभा तक नहीं पहुंच सकते लेकिन हमारी आवाज उन तक पहुंचनी चाहिए।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़प्रोटेस्ट के बीच झारखंड सरकार का बड़ा ऐक्शन; JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार