INDIA या NDA, कौन जीतेगा झारखंड की 2 राज्यसभा सीटें? समझें वोटों का पूरा गणित
झारखंड की 2 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इन दो राज्यसभा सीटों पर एनडीए और इंडिया दोनों ही गठबंधन अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। हालांकि, इंडिया गठबंधन का दावा मजबूत है।

संसद के उच्च सदन राज्यसभा की 24 सीटों के लिए चुनाव होने जा रहे हैं। 18 जून को इन सीटों के लिए वोटिंग होगी। इसमें झारखंड की खाली दो राज्यसभा सीटों पर भी चुनाव होने हैं। झारखंड में शिबू सोरेन के निधन और दीपक प्रकाश का कार्यकाल खत्म होने के बाद दो सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने जा रहा है। इन चुनावों में इंडिया गठबंधन और एनडीए दोनों तरफ से ही दावे किए जा रहे हैं। हालांकि, इंडिया गठबंधन का दावा समीकरणों में मजबूत दिखाई दे रहा है। आइए समझते हैं कि झारखंड की दोनों राज्यसभा सीटें किसके हिस्से में जा सकती हैं।
क्या है वोटों का समीकरण
बता दें कि झारखंड की राज्यसभा सीटों पर जीत के लिए एक सीट पर 28 विधायकों की जरूरत होगी। इसमें इंडिया गठबंधन के पास कुल 56 विधायक हैं। कांग्रेस के पास 16 विधायक, जेएमएम के पास 34, राष्ट्रीय जनता दल के पास 4 और भाकपा माले के पास कुल 2 सीटें हैं। ऐसे में अगर जेएमएम की तरफ से एक प्रत्याशी होगा तो 28 वोटों की जरूरत उसे होगी। इसके बाद की बचे 6 वोटों की वोटिंग तय करेगी कि दूसरी सीट पर कौन जीत दर्ज करेगा। चूंकि माना जा रहा है कि इन चुनावों में एक सीट कांग्रेस और एक जेएमएन ने आपसी समझौते के तहत बांट ली है। ऐसे में कांग्रेस को अपने 16 विधायकों के साथ-साथ जेएमएम के 6, आरजेडी के 4 और भाकपा माले के 2 विधायकों के वोट की भी जरूरत होगी। अगर यही समीकरण इंडिया गठबंधन के साथ रहता है तो झारखंड की दोनों राज्यसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन की जीत तय है।
एनडीए के पास कितने विधायक
बता दें कि झारखंड में कुल विधायकों की संख्या 81 है। इसमें से 56 विधायक इंडिया गठबंधन के पास हैं, जबकि 24 विधायक एनडीए के पास हैं। ऐसे में एक सीट पर जीत के लिए 28 वोटों की जरूरत है, लेकिन भाजपा के नेतृ्त्व वाले एनडीए गठबंधन के पास मात्र 24 विधायक हैं। एनडीए के 25 विधायकों में भाजपा के पास 21, आजसू के पास 2, एलजेपी के पास 1, जेडीयू के पास 1 विधायक हैं। इनके साथ ही एक विधायक झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के पास है, जिसके विधायक टाइगर जयराम महतो हैं। ऐसे में अगर क्रॉस वोटिंग नहीं होती है तो झारखंड की दोनों राज्यसभा सीटों में से एक पर कांग्रेस और एक सीट पर जेएमएम की जीत तय है। हालांकि, एनडीए भी एक सीट पर अपनी जीत का दावा कर रहा है।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


