झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ी गई सवा करोड़ रुपए की अवैध शराब; एस्कॉर्ट कर रही थीं 2 गाड़ियां

लाइव हिन्दुस्तान, लातेहार
Follow us on Google News
share

झारखंड के लातेहार अवैध शराब पकड़ी गई है। यहां के चंदवा थाना पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पुलिस ने जब्त की, जिसकी कीमत लगभग सवा करोड़ रुपये आंकी गई है। अवैध शराब कारोबार के खिलाफ इस कार्रवाई से शराब माफियाओं के पूरे नेटवर्क में हड़कंप मचा दिया।

झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी, पकड़ी गई सवा करोड़ रुपए की अवैध शराब; एस्कॉर्ट कर रही थीं 2 गाड़ियां

झारखंड के लातेहार अवैध शराब पकड़ी गई है। यहां के चंदवा थाना पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पुलिस ने जब्त की, जिसकी कीमत लगभग सवा करोड़ रुपये आंकी गई है। अवैध शराब कारोबार के खिलाफ इस कार्रवाई से शराब माफियाओं के पूरे नेटवर्क में हड़कंप मचा दिया। सासंग मोड़ के समीप शुक्रवार को पुलिस ने फिल्मी अंदाज में घेराबंदी कर करोड़ों रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब से लदे 12 चक्का ट्रक, स्कॉर्पियो और क्रेटा कार को जब्त कर लिया। शराब की यह खेप रांची से पलामू-गढ़वा की ओर भेजी जा रही थी। पुलिस ने मौके से पांच तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि गिरोह का मुख्य सरगना और ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

ट्रक को एस्कॉर्ट कर रही थीं दो कार

चंदवा थाना परिसर में एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने प्रेस वार्ता में बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि एक 12 चक्का ट्रक (आरजे 19 जीके 7002) में भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। सासंग मोड़ पर वाहन जांच अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान आगे-आगे स्कॉर्पियो (ओडी 23 एच 7878) और क्रेटा कार (जेएच 01 जीए 4979) और पीछे ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस को शक हुआ कि दोनों गाड़ियां ट्रक को सुरक्षित रास्ता देने के लिए एस्कॉर्ट कर रही थीं। जैसे ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर तीनों वाहनों को रोका, तस्करों के चेहरे उतर गए। तलाशी के दौरान ट्रक में धान की भूसी से भरे 200 बोरों के बीच शराब की बड़ी खेप छिपाकर रखी गई थी। वहीं स्कॉर्पियो और क्रेटा की डिक्की से भी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस की कार्रवाई इतनी ताबड़तोड़ थी कि माफियाओं को संभलने तक का मौका नहीं मिला। हालांकि गिरोह का मुख्य सरगना रंजीत यादव उर्फ गोलू (पिता परमेश्वर यादव, सेरेनदाग, हेरहंज) तथा ट्रक चालक मौके से फरार हो गए।

सवा करोड़ रुपए आंकी गई कीमत

पुलिस ने मौके से सूरज कुमार (लुकइया, चंदवा), प्रकाश कुमार रवानी (इसरी, निमियाघाट, गिरिडीह), रामकुमार पांडेय (बिष्णुगढ़, हजारीबाग), गौतम कुमार (अलौदिया, चंदवा) और छोटू कुमार यादव (सेरेनदाग) को गिरफ्तार कर लिया। जब्त शराब की कीमत करीब सवा करोड़ रुपये आंकी गई है। बरामद शराब देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। अभियान में एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, एसआई राकेश कुमार महतो, एसआई संतदेव कुमार, एसआई अजीत कुमार, एएसआई राजू कुमार दास समेत चंदवा थाना पुलिस और सैट-209 सिकनी पिकेट के जवान शामिल थे।

बरामद हुई सामग्री में क्या-क्या मिला

बरामद हुई सामग्री में स्कार्पियो (ओडी 23 एच 7878), क्रेटा कार (जेएच 01 जीए 4979), 12 चक्का ट्रक (आरजे 19 जीके 7002), आल सीजन गोल्डन कलेक्शन रिजर्व व्हिस्की 180 एमएल की 15 पेटी, रायल चैलेंज 180 एमएल की 10 पेटी, धान की भूसी से भरे 200 बोरे, रायल चैलेंज 180 एमएल की 290 पेटी, आल सीजन गोल्डन कलेक्शन रिजर्व व्हिस्की 180 एमएल की 699 पेटी, मैकडावेल्स व्हिस्की 180 एमएल की 20 पेटी, मैकडावेल्स व्हिस्की 750 एमएल की 20 पेटी बरामद की गई है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें