Hindi Newsझारखंड न्यूज़Jharkhand orders safety audit of hotels restaurants hospitals following Goa fire
गोवा हादसे के बाद ऐक्शन में झारखंड सरकार, होटलों, रेस्टोरेंट और अस्पतालों की सेफ्टी ऑडिट का आदेश

गोवा हादसे के बाद ऐक्शन में झारखंड सरकार, होटलों, रेस्टोरेंट और अस्पतालों की सेफ्टी ऑडिट का आदेश

संक्षेप:

झारखंड सरकार ने राज्य के सभी बार, रेस्टोरेंट, होटल और अस्पतालों की सुरक्षा ऑडिट का आदेश दिया है और ज़िला अधिकारियों को सात दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।

Dec 07, 2025 09:18 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, रांची, पीटीआई
share Share
Follow Us on

झारखंड सरकार ने राज्य के सभी बार, रेस्टोरेंट, होटल और अस्पतालों की सुरक्षा ऑडिट का आदेश दिया है और ज़िला अधिकारियों को सात दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। यह आदेश उत्तरी गोवा के नाइट क्लब में लगी आग की घटना के बाद जारी किया गया है जिसमें 25 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य एवं आपदा प्रबंधन मंत्री इरफान अंसारी ने एक बयान में कहा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली यह सरकार किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगी। अगर गोवा जैसी कोई घटना झारखंड में होती है, तो अधिकारी जवाबदेह होंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि सभी होटलों और रेस्टोरेंट को रसोई की सफाई का पूरा ध्यान रखना चाहिए, गैस पाइपलाइनों, चूल्हों और चिमनियों की नियमित तकनीकी जांच की जानी चाहिए और फायर सेफ्टी उपकरण और इमरजेंसी एग्जिट पूरी तरह से चालू रखने चाहिए।

गोवा की घटना में जान गंवाने वाले झारखंड के तीन लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए, अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हर शोक संतप्त परिवार को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा देने और गोवा सरकार से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वह झारखंड के मृतकों के परिवारों के लिए राज्य स्तरीय सहायता सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री के साथ व्यक्तिगत रूप से बात करेंगे।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma
अदिति शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया में 8 साल का अनुभव है। साल 2016 में प्रोडक्शन हाउस से करियर की शुरुआत करने के बाद इन्होंने फर्स्टपोस्ट हिन्दी, न्यूज नेशन और टीवी9 जैसे संस्थानों में सेवा दी और वर्ष 2023 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ीं। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के वृंदावन की रहने वाली अदिति ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है। इससे पहले यह बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन कर चुकी हैं। इन्हें भारतीय राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।