झारखंड में दिखा पश्चिमी विक्षोभ का असर, आंधी-तूफान के साथ जमकर हुई बारिश; अगले 2 कैसा रहेगा मौसम

Feb 25, 2026 05:57 pm ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share

पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। सोमवार रात घाटशिला के साथ अन्य इलाकों में हुई तेज बारिश और आंधी-तूफान के कारण तापमान में हल्की गिरावट आई है। इससे शाम के समय ठंड का भी एहसास हो रहा है।

झारखंड में दिखा पश्चिमी विक्षोभ का असर, आंधी-तूफान के साथ जमकर हुई बारिश; अगले 2 कैसा रहेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड के मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। सोमवार रात हुई तेज बारिश और आंधी-तूफान के कारण तापमान में हल्की गिरावट आई है। इससे शाम के समय ठंड का भी एहसास हो रहा है। हालांकि, दिन में मौसम अन्य दिनों की तरह सामान्य रहा। अधिकतम तापमान में लगभग तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।

कहां बारिश की संभावना

मंगलवार को शहर का अधिकतम पारा 31.2 और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री रहा। वहीं, सोमवार को अधिकतम पारा 33.8 और न्यूनतम पारा 31.2 दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक कुमार ने बताया कि पश्चमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिला। जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को बादल छा सकते हैं। बारिश होने का भी अनुमान है।

घाटशिला में आंधी-तूफान, जमकर हुई बारिश

घाटशिला में पिछले 24 घंटे में दो बार आंधी-तूफान आया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ और बिजली गुल रही। बाजार में कई साईन बोर्ड उखड़ गए। पहले सोमवार रात साढ़े ग्यारह बजे और फिर मंगलवार शाम 5.45 बजे तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। जानकारों का कहना है कि इस बारिश से आम और सहजन की फसल को काफी लाभ मिलेगा, हालांकि तेज हवा से पेड़ों के फूल अधिक गिर गए।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें