तीखी धूप निकलेगी या होगी झमाझम बारिश? 7 जुलाई तक कैसा रहेगा झारखंड का मौसम; IMD का अलर्ट
झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने 7 जुलाई तक प्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान मौसम विभाग ने वज्रपात और तूफानी हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। प्रदेश में मानसून की रफ्तार थोड़ी और तेज हुई है। झारखंड राज्य के अलग-अलग इलाकों में बुरा असर रहा है। राज्य में पिछले तीन दिनों में औसत करीब 40 मिमी बारिश हो चुकी है, जो औसत से ज्यादा है। जबकि इस दौरान राज्य में केवल 25.1 मिमी बारिश होनी थी। तीन दिनों के दौरान अच्छी बारिश होने की वजह से अब भी बारिश में कमी का प्रतिशत अब 61 प्रतिशत गिरकर 46 प्रतिशत पर आ गया है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।
तेज बारिश और तूफानी हवाओं का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार मानसून पूरे राज्य में सक्रिय है। शुक्रवार को भी रांची समेत राज्य के कई स्थानों पर बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं अगले दो दिनों राज्य में तेज हवा चलने के साथ कहीं-कहीं वज्रपात होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में सात जुलाई तक मानसून सक्रिय रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में गुरुवार को राज्य के चार-पांच जिलों में हल्की बारिश हुई। मेदिनीनगर में 29.0 मिमी, जमशेदपुर 5.7 मिमी, रांची में 2.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। बोकारो में 6.0 मिमी, पश्चिमी सिंहभूम में 7.5 मिमी, गढ़वा में 3.5 और अन्य जिलों में भी बारिश हुई। वहीं बुधवार की रात के दौरान राज्य में कई स्थानों पर बारिश दर्ज हुई। इसमें सबसे ज्यादा बारिश गिरिडीह के डुमरी में 92.4 मिमी समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई।
क्या बोले मौसम वैज्ञानिक
झारखंड के मौसम को लेकर जानकारी देते हुए वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पिछले तीन दिनों से झारखंड का मानसून सक्रिय है। इस दौरान प्रदेश के सभी जिलों में तेज बारिश हुई है। तेज बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चली हैं। अब मौसम विभाग ने अपडेट देते हुए कहा कि आने वाले 3 दिन दिनों तक तूफानी हवाओं का दौर चलेगा और झमाझम बारिश होगी। इस दौरान 7 जुलाई तक तेज बारिश का अपडेट जारी किया गया है।
बता दें कि जून महीने में झारखंड के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा है। इस दौरान तापमान कई जिलों में लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना रहा। जुलाई की शुरुआत से पहले ही झारखंड में फुहार गिरनी शुरू हो गई। यहां मानसून सक्रिय होने के बाद से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक प्रदेश के सभी जिलों में तेज बारिश के साथ तेज हवाओं और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन तक तेज हवाओं के साथ वज्रपात की संभावना बनी हुई है, जबकि 7 जुलाई तक तेज बारिश होती रहेगी। इस दौरान तेज बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली रहेगी और तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


