गैस विस्फोट, डूबने और रोड एक्सीडेंट में 9 की मौत; झारखंड में कहां हुए ये दर्दनाक हादसे?

Apr 05, 2026 05:30 pm ISTRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, धनबाद
share

झारखंड के धनबाद, लातेहार और पलामू जिलों में अलग-अलग हादसों में 9 लोगों की मौत की खबर ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। सबसे चौंकाने वाला मामला धनबाद से सामने आया, जहां गैस सिलेंडर से जुड़े हादसे में तीन लोगों की जान चली गई।

गैस विस्फोट, डूबने और रोड एक्सीडेंट में 9 की मौत; झारखंड में कहां हुए ये दर्दनाक हादसे?

झारखंड के धनबाद, लातेहार और पलामू जिलों में अलग-अलग हादसों में 9 लोगों की मौत की खबर ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है। सबसे चौंकाने वाला मामला धनबाद से सामने आया, जहां गैस सिलेंडर से जुड़े हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, लातेहार में जलाशय में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सड़क हादसों में लातेहार और पलामू में चार लोगों की जान चली गई है।

गैस सिलेंडर में विस्फोट से 3 की मौत

धनबाद जिले के मुनीडीह इलाके में शनिवार देर रात करीब एक बजे गैस रिसाव की घटना हुई। पुलिस के अनुसार, कुछ लोग कथित तौर पर लोहे का कबाड़ चोरी करने के इरादे से वहां पहुंचे थे। आशंका है कि उन्होंने भरे हुए गैस सिलेंडर को काटने की कोशिश की, जिससे तेज गैस रिसाव हुआ और वे बेहोश हो गए। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधीक्षक के अनुसार, पांच लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें दो मृत अवस्था में थे, जबकि एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब गैस कटर में इस्तेमाल होने वाला सिलेंडर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। घटना के समय मौके पर करीब 8 से 10 लोग मौजूद थे, जिनमें से कई गैस की चपेट में आ गए।

नहाने गए दो लोगों की डूबने से मौत

लातेहार जिले में गम्हरिया बांध के जलाशय में नहाने के दौरान दो लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान विशाल परहिया (18) और मनोज परहिया (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों शनिवार शाम नहाने गए थे और इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

सड़क हादसे में 4 लोगों ने गंवाई जान

इसके अलावा, लातेहार और पलामू जिलों में अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की जान चली गई। लातेहार में बालूमाथ-मुर्पा मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की। प्रशासन के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।

वहीं, पलामू जिले के चैनपुर और पड़वा क्षेत्रों में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी मामलों में जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

न्यूज एजेंसी एनआई, पीटीआई और भाषा के इनपुट शामिल हैं।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें