jharkhand maiyan samman yojana money 4 lakh womens will not get benefit hemant soren government told the reason 4 लाख महिलाओं को नहीं मिलेगा मंईयां सम्मान योजना का पैसा, सोरेन सरकार ने बताई वजह, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़jharkhand maiyan samman yojana money 4 lakh womens will not get benefit hemant soren government told the reason

4 लाख महिलाओं को नहीं मिलेगा मंईयां सम्मान योजना का पैसा, सोरेन सरकार ने बताई वजह

  • झारखंड में आज से 38 लाख महिलाओं के खातों में मंईयां सम्मान योजना का पैसा भेजा जाएगा। महिलाओं को 5000 रुपए एक साथ भेजे जाएंगे। 4 लाख महिलाओं को ये पैसे अभी नहीं मिल पाएंगे।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, रांचीSat, 8 March 2025 06:58 AM
share Share
Follow Us on
4 लाख महिलाओं को नहीं मिलेगा मंईयां सम्मान योजना का पैसा, सोरेन सरकार ने बताई वजह

झारखंड में महिला दिवस पर मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं को राशि मिलने लगेगी। इनके खाते में जनवरी और फरवरी दो माह की एकमुश्त राशि 5000 रुपये स्थानांतरित की जाएगी। अगस्त 2024 में जब मंईयां योजना की कैबिनेट से स्वीकृति मिली थी, तब इस बात का जिक्र था कि 31 दिसंबर तक सभी रजिस्टर्ड लाभुकों के खाते में राशि जाएगी। लेकिन, इस अवधि तक सभी मंईयां को अपना बैंक खाता आधार से लिंक करा लेना होगा। दिसंबर तक की राशि का भुगतान किया गया। ऐसे में जिनका आधार लिंक नहीं है, ऐसी 4 लाख महिला लाभुकों को अभी मंईयां सम्मान योजना का पैसा नहीं मिल पाएगा।

जनवरी माह से भुगतान उन्हीं मंईयां के खाते में करना था, जिसका आधार लिंक था। विभाग द्वारा लाभुकों का सत्यापन तथा आधार सीडिंग का कार्य शुरू किया गया। जांच में एमएमएमएसवाई पोर्टल से 43,85,357 लाभुकों का पेमेंट लिस्ट का डाउनलोड किया गया। इनमें से 43,11,289 लाभुकों का पीएफएमएस पोर्टल पर आधार अपलोड पाया गया। यानी 74,068 वैसे लाभुकों के खाते में कुछ गड़बड़ी मिली। फिलहाल उन्हें होल्ड में रखा गया है। 43.11 लाख में से 38.44 लाख लाभुकों का बैंक खाता आधार से लिंक मिला। यानी 4,66,634 लाभुक के खाता आधार से लिंक नहीं थे।

बता दें कि इसी साल 6 जनवरी माह को सीएम हेमंत सोरेन ने पूरे राज्य के 56,61,791 लाभार्थियों को योजना की 2500 रुपए की पहली किस्त दी थी। 2500 रुपए के लिए सभी 24 जिलों में 1415.44 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था। अब 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर से सरकार दूसरी किश्त महिलाओं के खातों में भेजना शुरू करेगी।

क्या है मंईयां सम्मान योजना की योग्यता

मंईयां सम्मान योजना का पैसा झारखंड की महिलाओं को मिलेगा। ऐसी महिलाएं जिनकी उम्र 18-50 साल के बीच है, हेमंत सोरेन सरकार ने हर महीने उनके खातों में 2500 रुपए भेजने का वादा किया है।