कब होंगे झारखंड निकाय चुनाव, लगभग तय हो गया समय; 14 जनवरी को जारी होगी अधिसूचना
झारखंड में फरवरी के अंत या मार्च के पहले सप्ताह में नगर निकाय चुनाव हो सकता है। अधिसूचना इसके लिए 14 जनवरी के बाद जारी की जा सकेगी। नगर निकाय चुनाव वैलेट पेपर के माध्यम से एक चरण में होगा।

झारखंड में फरवरी के अंत या मार्च के पहले सप्ताह में नगर निकाय चुनाव हो सकता है। अधिसूचना इसके लिए 14 जनवरी के बाद जारी की जा सकेगी। नगर निकाय चुनाव वैलेट पेपर के जरिए एक चरण में होगा। तैयारी के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने आठ जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिलों की बैठक बुलाई है। बैठक में राज्य के डीजीपी, गृह सचिव, नगर विकास सचिव, जिलों के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
बैलेट पेपर से मतदान
झारखंड में नगर निकाय चुनाव में पहली बार ईवीएम की जगह बैलेट पेपर का इस्तेमाल होगा। अलग-अलग पदों के लिए अलग रंग के मतपत्र होंगे। मेयर और अध्यक्ष के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र होगा, जबकि पार्षद के लिए सफेद रंग का मतपत्र रहेगा। निर्वाचन आयोग ने 150 मुक्त चुनाव चिह्न फाइनल किए हैं। इन्हें तीन श्रेणियों में बांटा गया है।
यहां होने हैं चुनाव : नगर निगम का चुनाव रांची, हजारीबाग, धनबाद, मेदनीनगर, गिरिडीह, देवघर, चास, आदित्यपुर और मानगो में होगा। वहीं नगर परिषद का चुनाव गढ़वा, विश्रामपुर, चाईबासा, झुमरी तिलैया, चक्रधरपुर, चतरा, चिरकुंडा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, गुमला, जुगसलाई, कपाली, लोहरदगा, सिमडेगा, मधुपुर, रामगढ़, साहिबगंज, फुसरो और मिहिजाम में होगा। जबकि नगर पंचायत का चुनाव बंशीधर नगर, मझिआंव, हुसैनाबाद, हरिहरगंज, छतरपुर, लातेहार, कोडरमा, डोमचांच, बड़की सरैया, धनवार, महगामा, राजमहल, बरहरवा, बासुकीनाथ, जामताड़ा, बुंडू, खूंटी, सरायकेला और चाकुलिया।
चुनाव की तैयारी पर आठ को होगी समीक्षा बैठक
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राधेश्याम प्रसाद ने बताया कि चुनाव घोषणा से पहले समीक्षा बैठक आयोजित की जाती हैं। आठ जनवरी की बैठक पहली बड़ी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी, जिसमें चुनाव तैयारियां, सुरक्षा बलों की तैनाती, मतदान केंद्रों की व्यवस्था और अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
लेखक के बारे में
Mohammad Azamसंक्षिप्त विवरण
मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।
राजनीतिक पत्रकारिता में आजम
आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।
विशेषज्ञता ( Area of Expertise )
पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर


