Hindi Newsझारखंड न्यूज़jharkhand liquor scam ias amit kumar statement ex principal secretary choubey allegations
झारखंड शराब घोटाला: IAS अमित कुमार ने दर्ज कराया बयान, विनय चौबे पर गंभीर आरोप

झारखंड शराब घोटाला: IAS अमित कुमार ने दर्ज कराया बयान, विनय चौबे पर गंभीर आरोप

संक्षेप:

झारखंड शराब घोटाला मामले में एसीबी ने पूर्व उत्पाद आयुक्त आईएएस अधिकारी अमित कुमार का बयान कोर्ट में दर्ज कराया, जिसमें उन्होंने तत्कालीन प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे पर अपनी मनपसंद एजेंसियों को ठेका देने और नीति से लेकर क्रियान्वयन तक हर स्तर पर अपने ही निर्देश लागू करने का गंभीर आरोप लगाया है।

Dec 16, 2025 08:28 am ISTAnubhav Shakya लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को पूर्व उत्पाद आयुक्त आईएएस अधिकारी अमित कुमार का बयान कोर्ट में दर्ज कराया। एसीबी की विशेष अदालत के आदेश पर न्यायिक दंडाधिकारी ने उनका बयान बंद कमरे में रिकॉर्ड किया। बयान की प्रति सीलबंद कर एसीबी कोर्ट में सुरक्षित रखी गई है। सूत्रों के अनुसार, अमित कुमार ने बयान में तत्कालीन उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि विभाग में वही हुआ, जैसा विनय कुमार चौबे ने चाहा। उनके आदेशों और निर्देशों की अवहेलना करने का साहस किसी अधिकारी या कर्मचारी ने नहीं किया। नीति से लेकर क्रियान्वयन तक, हर स्तर पर निर्णय चौबे के निर्देश पर लिए जाते थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जानकारी के अनुसार, पूर्व की उत्पाद नीति के दौरान झारखंड स्टेट बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) के माध्यम से राज्य में शराब की खुदरा दुकानों का संचालन किया जा रहा था। इसके लिए निजी प्लेसमेंट एजेंसियों के जरिए मैनपावर की आपूर्ति कराई गई। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया तो अपनाई गई, पर टेंडर चौबे की चहेती एजेंसियों को दी। सूत्रों के अनुसार, अमित कुमार ने आरोप लगाया कि चौबे ने छत्तीसगढ़ नगर निगम के अधिकारी के साथ मिलकर मनपसंद एजेंसियों को ठेका दिलवाया।

विनय सिंह से जेल में आज होगी पूछताछ, सवाल तैयार

शराब घोटाले में एसीबी की कार्रवाई लगातार जारी है। जांच एजेंसी जेल में बंद आईएएस अधिकारी विनय चौबे के करीबी और नेक्सजेन के संचालक विनय सिंह से मंगलवार को पूछताछ करेगी। एसीबी के अधिकारियों के मुताबिक, विनय सिंह से दो दिन जेल में ही पूछताछ होगी। विनय सिंह से चौबे के लिए उगाही किए गए पांच करोड़ फंड के बारे में जवाब मांगा जाएगा।

Anubhav Shakya

लेखक के बारे में

Anubhav Shakya
भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद जी न्यूज से करियर की शुरुआत की। इसके बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। फिलहाल लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। किताबों की दुनिया में खोए रहने में मजा आता है। जनसरोकार, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों में गहरी दिलचस्पी है। एनालिसिस और रिसर्च बेस्ड स्टोरी खूबी है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।