गुरुग्राम हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजनों को मिलेंगे 39-39 लाख रुपए, कौन देगा

Mar 12, 2026 08:18 am ISTMohammad Azam हिन्दुस्तान, रांची
share

गुरुग्राम हादसे में मृतकों के परिवारों को 39-39 लाख का मुआवजा मिलेगा। बीते 9 मार्च को सिधरावली गांव में सिग्नेचर ग्लोबल साइट पर मिट्टी धंसने की घटना में सात श्रमिकों की मौत हो गई थी। इनमें जादूगोड़ा के चार और ईचागढ़ के दो श्रमिक शामिल थे।

गुरुग्राम हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के परिजनों को मिलेंगे 39-39 लाख रुपए, कौन देगा

गुरुग्राम हादसे में मृतकों के परिवारों को 39-39 लाख का मुआवजा मिलेगा। 9 मार्च को सिधरावली गांव में सिग्नेचर ग्लोबल साइट पर मिट्टी धंसने की घटना में सात श्रमिकों की मौत हो गई थी। इनमें जादूगोड़ा के चार और ईचागढ़ के दो श्रमिक शामिल थे।

गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में बुधवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ एवं जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने मृतक श्रमिकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। सेठ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बातचीत की। इसमें मुआवजे के साथ एक परिवार के एक सदस्य को नौकरी का आग्रह किया गया। इसके बाद मुआवजे की घोषणा की गई। हर मृतक आश्रित को 39 लाख मिलेंगे, इनमें 20 लाख हरियाणा सरकार प्रदान करेगी, जबकि 19 लाख कंपनी की ओर से दिया जाएगा। गुरुग्राम के डीसी अजय कुमार ने पूर्वी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां डीसी से समन्वय स्थापित किया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा एवं लेबर कमिश्नर अनिल शर्मा मौजूद थे।

झारखंड सरकार से भी मदद की अपील

दूसरी ओर, विधायक संजीव सरदार और सबिता महतो ने झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद से मुलाकात कर सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया। मंत्री ने आश्वासन दिया कि शवों को रांची मंगवाने के बाद एंबुलेंस से गांवों तक पहुंचाया जाएगा।

शिवशंकर और परमेश्वर के शवों के इंतजार में परिजन

हरियाणा के भिवाड़ी में निर्माणाधीन साइट पर मिट्टी धंसने से मारे गए ईचागढ़ के बुरुहातू के 30 वर्षीय शिवशंकर सिंह मुंडा एवं हुंडी के 50 वर्षीय परमेश्वर महतो के घर वाले शव के पहुंचने का इंतजार करते रहे, लेकिन बुधवार की देर रात तक शव नहीं पहुंचा। घटना के बाद बुरुहातू एवं हुंडी गांव मातम पसरा रहा। शिवशंकर सिंह मुंडा करीब डेढ़ वर्ष पहले ही काम के सिलसिले में हरियाणा के भिवाड़ी गया था। थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि देर शाम तक दोनों मृतक का शव नहीं पहुंचा था।

बोनगोड़ा गांव में दिन भर पसरा रहा सन्नाटा

गुरुग्राम हादसे को लेकर जादूगोड़ा के बोनगोड़ा गांव में बुधवार को दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। गुरुग्राम के सिंघरावली क्षेत्र में कार्य के दौरान बोनगोड़ा के चार लोगों की मौत के बाद शवों केे आने का इंतजार किया जा रहा है। ग्रामीण इस घटना को मानने को तैयार नहीं है तो कई लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

35 घंटे बाद परिजन पहुंचे एसपी कार्यालय

इस बारे में जानकारी देते हुए ईचागढ़ से मृतक परमेश्वर महतो के बेटे प्रशांत कुमार (25) ने कहा कि सभी पीड़ित परिवार एक साथ गुरुग्राम लगभग 35 घंटे सफर के बाद पहुंचे हैं। कोई कुछ स्पष्ट रूप से बता नहीं रहा है। पीड़ित एसपी कार्यालय न्याय को लेकर पहुंचे है। हमलोग के यहां पहुंचने के बाद लगभग दो घंटे तक बैठाकर रखा गया। एसपी द्वारा पीड़ित परिवारों के संग बैठक की गई।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें