झारखंड में कुड़मी समाज की मांग के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे आदिवासी, जनाक्रोश रैली आज

झारखंड में कुड़मी समाज की मांग के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे आदिवासी, जनाक्रोश रैली आज

संक्षेप:

झारखंड में कुड़मी को एसटी की सूची में शामिल करने की मांग के खिलाफ आदिवासियों ने गोलबंदी शुरू कर दी है। विरोध 13 अक्टूबर को धनबाद में आदिवासियों की ओर से जनाक्रोश रैली निकाली जाएगी। 

Oct 13, 2025 07:51 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, धनबाद
share

झारखंड में कुड़मी को एसटी की सूची में शामिल करने की मांग के खिलाफ आदिवासियों ने गोलबंदी शुरू कर दी है। विरोध 13 अक्टूबर को धनबाद में आदिवासियों की ओर से जनाक्रोश रैली निकाली जाएगी। इसकी सफलता को लेकर सोनेत संथाल समाज ने टुंडी के तीस गांवों का दौरा, जनसंपर्क व नुक्कड़ सभा का आयोजन कर लोगों को रैली में शामिल होने की अपील की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सोनेत संथाल समाज के केन्द्रीय कोषाध्यक्ष रतिलाल टुडू की अगुवाई में मंझलीटांड, खरमो, मिर्जापुर, पर्वतपुर, सालपहाड़, गुवाकोला, चुनुकडीहा, बेगनोरिया,नयाडीह, हांसागौड़ा गांव जनसंपर्क के साथ नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए रतिलाल टुडू ने कहा कि कुड़मियों की एसटी बनने की मंशा कभी सफल होने नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि केवल लाभ पाने के लिए बार-बार आदिवासी बनने का प्रयास कर रहे हैं। यह संघर्ष केवल झारखंड तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि पूरे देश में आदिवासी एकजुट होकर विरोध करेंगे। जब-जब कुड़मी समाज आदिवासी दर्जे की मांग करेगा आदिवासी समुदाय इसका पुरजोर विरोध करेगा।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आदिवासियों की हक और अस्तित्व की रक्षा के लिए एकजुटता का परिचय देना है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जनाक्रोश रैली में सभी पारंपरिक वेशभूषा और पारंपरिक हथियार के साथ धनबाद पहुंचे। टुडू के अलावा सनातन सोरेन, संजय सोरेन, बिरजू सोरेन, राकेश मुर्मू, सोहेल हेम्ब्रम आदि ने भी अपने-अपने विचार रखे।

कुड़मी समाज पर अभद्र टिप्पणी, शिकायत दर्ज

बलियापुर/पुटकी। पलानी निवासी जगरनाथ महतो ने शनिवार को सोशल मीडिया के माध्यम से कुड़मी समुदाय के विरुद्ध असंवैधानिक शब्दों का प्रयोग किए जाने के खिलाफ ज्योत्सना केरकेट्टा, निशा भगत व अमित मुंडा के विरुद्ध थाना में लिखित शिकायत की। जगरनाथ महतो का कहना है कि आरोपी दंगा भड़काने की कोशिश कर रहे हैं। इधर, शहीद निर्मल महतो, स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो एवं डुमरी विधायक जयराम महतो के खिलाफ अभद्र व अमर्यादित भाषा प्रयोग करने को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने अभद्र टिप्पणी करने वाले लोगों पुटकी थाना में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam
युवा पत्रकार आजम ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ पत्रकारिता की शुरुआत की। 8 राज्यों की पॉलिटिकल, क्राइम और वायरल खबरें कवर करते हैं। इनकी मीडिया की पढ़ाई भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हुई है। इंटरव्यू, पॉडकास्ट और कहानियां कहने का शौक है। हिंदी, अंग्रेजी साहित्य के साथ उर्दू साहित्य में भी रुचि है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।