शराब पिया, ड्राई फ्रूट खाया; सूने घर में चोरों ने की ऐश, लाखों के जेवर और पैसे भी ले उड़े

Nov 17, 2025 11:49 am ISTUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, कोडरमा
share Share
Follow Us on

House Theft Kodarma News: भुक्तभोगी के अनुसार, करीब तीन लाख रुपये नगद, 30 लाख से अधिक के जेवरात और कीमती सामान घर से गायब हैं। पड़ोसियों ने सोमवार की सुबह घर का ताला टूटा देखा, तब जाकर अनिल साव को इसकी सूचना दी गई।

शराब पिया, ड्राई फ्रूट खाया; सूने घर में चोरों ने की ऐश, लाखों के जेवर और पैसे भी ले उड़े

झारखंड में बदमाश बेखौफ नजर आ रहे हैं। ताजा मामला कोडरमा के तिलैया थाना क्षेत्र का है। यहां एक व्यवसायी के बंद घर पर चोरों की नजर पड़ी और उन्होंने लाखों के जेवर और पैसे चोरी कर लिए। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि तिलैया थन क्षेत्र में अक्सर चोरी की वारदातें हो रही हैं। परिवार के लोग शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर एक परिवारिक समारोह में शामिल होने डोमचांच गए थे।

घटना के अनुसार, रविवार शाम को पीड़ित परिवार घर बंद कर डोमचांच गया था। अनिल साव और उनके परिवार को सोमवार तक लौटना था, लेकिन रात में ही चोरों ने सूने घर में हाथ साफ कर दिया। भुक्तभोगी के अनुसार, करीब तीन लाख रुपये नगद, 30 लाख से अधिक के जेवरात और कीमती सामान घर से गायब हैं। पड़ोसियों ने सोमवार की सुबह घर का ताला टूटा देखा, तब जाकर अनिल साव को इसकी सूचना दी गई।

अनिल साव कोडरमा में टाटा मोटर्स शोरूम का संचालन करते हैं। उन्होंने बताया कि घर में कंपनी के भी पैसे थे। घटना के अनुसार, चोरों ने घर में ही शराब का सेवन किया, ड्राई फ्रूट भी खा गए, च्यवनप्राश भी खाया और घर में रखे कच्चे पनीर तक ले गए। यहीं तक चोर नहीं माने, घर में रखे एक लैपटॉप को भी तोड़ दिया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने टेक्नीकल टीम को भी बुलाया है। जांच के दौरान सीसीटीवी में कई संदिग्ध देखे गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिपोर्ट- जितेंद्र पोद्दार

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें