Hindi Newsझारखंड न्यूज़jharkhand high court imposed 2000 rupees fine regarding bjp mp nishikant dubey cattle smuggling case also seeks answer
निशिकांत दुबे मामले में हेमंत सरकार पर झारखंड HC ने क्यों लगा दिया जुर्माना? जवाब भी मांगा

निशिकांत दुबे मामले में हेमंत सरकार पर झारखंड HC ने क्यों लगा दिया जुर्माना? जवाब भी मांगा

संक्षेप:

देवघर के मोहनपुर थाना में दर्ज कांड संख्या 281/2024 को निरस्त करने की मांग को लेकर सांसद निशिकांत दुबे की ओर से दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। अदालत ने पूर्व में दिए गए उस अंतरिम आदेश को भी अगली सुनवाई तक के लिए बढ़ा दिया है

Nov 25, 2025 02:20 pm ISTUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share Share
Follow Us on

झारखंड हाई कोर्ट ने निशिकांत दुबे मामले में राज्य सरकार पर जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने हेमंत सरकार से जुर्माना लगाने के साथ ही अगली तारीख से पहले जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से एक बार फिर जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। इस पर अदालत ने नाराजगी जाहिर करते हुए राज्य सरकार पर 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

देवघर के मोहनपुर थाना में दर्ज कांड संख्या 281/2024 को निरस्त करने की मांग को लेकर सांसद निशिकांत दुबे की ओर से दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। अदालत ने पूर्व में दिए गए उस अंतरिम आदेश को भी अगली सुनवाई तक के लिए बढ़ा दिया है,जिसमें कहा गया था कि सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ इस मामले में किसी भी प्रकार की पीड़क (coercive) कार्रवाई नहीं की जाएगी।

गौरतलब है कि सांसद दुबे ने मवेशी तस्करी के संदेह में एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। युवक का कहना था कि वह बैल खरीदकर घर ले जा रहा था और सांसद ने उन पर गलत तरीके से तस्करी का आरोप लगाकर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के आधार पर मोहनपुर थाना में मामला दर्ज हुआ था। इसी प्राथमिकी को निरस्त करने की मांग करते हुए सांसद ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है।

रिपोर्ट- आर रंजन

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।