झारखंड औद्योगिक-निवेश प्रोत्साहन नीति-2026 का ड्राफ्ट तैयार, किसे सस्ते में मिलेगी सरकारी जमीन

लाइव हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। झारखंड औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति-2026 का ड्राफ्ट जारी किया है। उद्योग विभाग की ओर से शनिवार को जारी ड्राफ्ट पर राज्य भर में सारे स्टेकहोल्डर्स से इस संबंध में सुझाव व आपत्तियां भी आमंत्रित की गई हैं।

Jharkhand Hemant Soren news

झारखंड सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। झारखंड औद्योगिक एवं निवेश प्रोत्साहन नीति-2026 का ड्राफ्ट जारी किया है। उद्योग विभाग की ओर से शनिवार को जारी ड्राफ्ट पर राज्य भर में सारे स्टेकहोल्डर्स से इस संबंध में सुझाव और आपत्तियां भी आमंत्रित की गई हैं। इस नीति का मुख्य उद्देश्य राज्य में संतुलित क्षेत्रीय विकास सुनिश्चित करना और स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा करना है। सरकार ने इसके लिए वित्तीय रियायतों से लेकर मजबूत बुनियादी ढांचे तक का बेहद आकर्षक रोडमैप तैयार किया है। नीति में कम से कम 25 हजार लोगों को रोजगार और एक लाख करोड़ के औद्योगिक निवेश का लक्ष्य रखा गया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग पार्क

झारखंड की भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाने के लिए हाईवे और रेलवे टर्मिनल्स के नजदीक अत्याधुनिक लॉजिस्टिक्स पार्क और कोल्ड स्टोरेज चेन विकसित करने के लिए विशेष वित्तीय सहायता का प्रावधान किया गया है। स्थानीय स्तर पर इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए, यदि कोई एमएसएमई इकाई राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय पेटेंट लेती है या आधुनिक तकनीक का हस्तांतरण करती है, तो उसके खर्च का 50% तक (अधिकतम ₹10 लाख) सरकार वहन करेगी। नए उद्योगों को जमीन के रजिस्ट्रेशन पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी और पंजीकरण शुल्क से शत-प्रतिशत मुक्ति मिलेगी। इसके साथ ही, उत्पादन शुरू होने के पहले पांच सालों तक बिजली शुल्क में भी भारी छूट दी जाएगी। इससे झारखंड में उद्योगों को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

पिछड़े और आकांक्षी जिलों पर विशेष फोकस

राज्य के दूरदराज और औद्योगिक रूप से पिछड़े जिलों में असंतुलन दूर करने के लिए विशेष रियायतें दी जाएंगी। इन क्षेत्रों को श्रेणीबद्ध कर वहां निवेश करने वाले उद्यमियों को जमीन की कीमतों में भारी छूट और स्टांप ड्यूटी में 100% तक की छूट दी जाएगी। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमई) को बढ़ावा देने के लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में आधुनिक एमएसएमई पार्क विकसित किए जाएंगे। इससे लोगों को रोजगा मिलेगा और काम के लिए दूसरे राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा।

फिक्स्ड कैपिटल सब्सिडी दी जाएगी

झारखंड सरकार की इस नई नीति के तहत एमएसएमई को उनकी स्थापना पर 15% से लेकर 25% तक की फिक्स्ड कैपिटल सब्सिडी दी जाएगी, जिसकी अधिकतम सीमा पांच करोड़ से ₹10 करोड़ तक हो सकती है। सभी नए औद्योगिक क्षेत्रों और पार्कों में निर्बाध बिजली आपूर्ति, उच्च गुणवत्ता वाली सड़क कनेक्टिविटी और हाई-स्पीड डिजिटल-इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर सरकार अपनी देखरेख में मुहैया कराएगी। इससे औद्योगिक इकाइयों का विश्वास बढ़ेगा और झारखंड में उद्योग बढ़ेंगे।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें