1 से 3 लाख रुपये, लैपटॉप, मोबाइल…10वीं-12वीं के टॉपर्स को झारखंड सरकार करेगी सम्मानित

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

झारखंड में 10वीं और 12वीं के 87 टॉपर्स को राज्य सरकार सम्मानित करेगी। जुलाई में होने वाले सम्मान समारोह में 10वीं-12वीं की परीक्षा में पहले तीन स्थानों पर आने वाले टॉपर्स सम्मानित किये जाएंगे। जानिए टॉपर्स को 1 से 3 लाख रुपये, लैपटॉप, मोबाइल के अलावा और क्या-क्या मिलेगा।

RSOS 10th, 12th Toppers List out

झारखंड में 10वीं और 12वीं के 87 टॉपर्स को राज्य सरकार सम्मानित करेगी। जुलाई में होने वाले सम्मान समारोह में 10वीं-12वीं की परीक्षा में पहले तीन स्थानों पर आने वाले टॉपर्स सम्मानित किये जाएंगे। यह सम्मान झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक), सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड स्टेट टॉपर को दिया जाएगा। सम्मान के रूप में इन्हें तीन लाख रुपये तक की राशि का चेक, लैपटॉप, स्मार्ट फोन और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग इसकी तैयारी कर रहा है।

टॉपरों को क्या-क्या मिलेगा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जैक, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्टेट टॉपर को तीन लाख रुपये का चेक, लैपटॉप, स्मार्ट फोन और प्रशस्ति पत्र सौंपेंगे। वहीं, सेकेंड स्टेट टॉपर को दो लाख रुपये का चेक, लैपटॉप, स्मार्ट फोन व प्रश्स्ति पत्र और थर्ड स्टेट टॉपर को एक लाख रुपये का चेक, लैपटॉप, स्मार्ट फोन और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।

किस बोर्ड में कितने टॉपर निकले

जैक बोर्ड की मैट्रिक की परीक्षा में पहले तीन स्थानों पर चार-चार छात्र-छात्राओं ने स्थान पाया है। वहीं आईसीएसई की 10वीं परीक्षा में एक स्टेट टॉपर के अलावा छह सेकेंड टॉपर और सात थर्ड टॉपर हैं। इसी तरह तीनों बोर्ड के 12वीं (इंटरमीडिएट) के तीनों संकायों के भी पहले तीन टॉपर्स को पुरस्कृत किया जाएगा।

आईसीएसई बोर्ड में सबसे ज्यादा 31 टॉपर्स

स्टेट टॉप थ्री में आईसीएसई बोर्ड में सबसे ज्यादा 31 टॉपर्स शामिल हैं। इनमें 10वीं में 14 और 12वीं में 17 छात्र-छात्राएं हैं। वहीं, सीबीएसई में 25 टॉपर्स शामिल हैं। इनमें 10वीं में नौ और 12वीं के तीनों संकायों में 16 छात्र-छात्रा हैं। 12वीं में तीन वोकेशनल के भी टॉपर्स हैं। इसके अलावा जैक बोर्ड में 22 टॉपर्स हैं। 10वीं में 12 और 12वीं के तीनों संकायों में 10 छात्र-छात्राएं हैं।

सीबीएसई ने नहीं दिया है 10वीं का टॉपर्स लिस्ट

सीबीएसई बोर्ड ने स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग को 10वीं की टॉपर्स लिस्ट आधिकारिक रूप से नहीं दिया है। शिक्षा विभाग सीबीएसई को इसके लिए पत्र लिखा है। 10वीं की दोबारा हुई परीक्षा का परिणाम अभी आया नहीं है। ऐसे में स्टेट टॉपर्स हुए करीब नौ छात्र-छात्र-छात्राओं की संख्या घट-बढ़ सकती है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़1 से 3 लाख रुपये, लैपटॉप, मोबाइल…बोर्ड के टॉपर्स को झारखंड सरकार करेगी सम्मानित