गरीबों का अनाज खाने वालों पर ऐक्शन, 6500 परिवारों होगी पाई-पाई की वसूली

लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची जिले में सरकारी राशन का लाभ लेने में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। छह लाख रुपये से अधिक सालाना आय वाले 6556 परिवार जन वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन का लाभ लेते पाए गए हैं। आय के आंकड़ों के सत्यापन में इन परिवारों के सदस्यों की सालाना आय निर्धारित सीमा (सालाना छह लाख) से अधिक है।

झारखंड
रांची के 6500 परिवारों से पैसा वसूल करेगी सरकार

रांची जिले में सरकारी राशन का लाभ लेने में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। छह लाख रुपये से अधिक सालाना आय वाले 6556 परिवार जन वितरण प्रणाली के तहत मिलने वाले राशन का लाभ लेते पाए गए हैं। आय के आंकड़ों के सत्यापन में इन परिवारों के सदस्यों की सालाना आय निर्धारित सीमा (सालाना छह लाख) से अधिक है। इसके बावजूद ये परिवार वर्ष 2015 से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेवाई) के तहत मिलने वाले खाद्यान्न का लाभ उठाते रहे। अब जिला आपूर्ति विभाग ने ऐसे राशन कार्डधारियों पर शिकंजा कसते हुए राशन में मिली सरकारी सहायता की राशि वसूलने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जिला आपूर्ति शाखा की ओर से जारी नोटिस में संबंधित परिवारों को 15 दिनों के भीतर जुर्माने की राशि जमा करने और अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। निर्धारित अवधि में राशि जमा नहीं करने या संतोषजनक जवाब नहीं देने पर संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी गयी है।

आयकर के आंकड़ों से खुली पोल

आपूर्ति कार्यालय के अनुसार, भारत सरकार से प्राप्त सूची के आधार पर राशन कार्डधारियों के परफॉर्मेंस इंडिकेटर (केपीआई) डाटा का सत्यापन किया गया। इसमें जिले के 6556 परिवारों के सदस्यों की केंद्रीय प्रत्यक्ष कर समूह (सीबीडीटी इनकम ग्रुप) में वार्षिक आय छह लाख रुपये से अधिक पायी गयी। इसके बावजूद राशन कार्ड के जरिये सरकारी अनाज लेने का मामला सामने आया। विभाग ने इसे जन वितरण प्रणाली के नियमों का उल्लंघन माना है।

2015 से लेते रहे सरकारी अनाज

विभाग के अनुसार, अपात्र होने के बावजूद संबंधित परिवारों ने वर्ष 2015 से एनएफएसए-पीएमजीकेवाई के तहत मिलने वाले खाद्यान्न का लाभ लिया। नोटिस में कहा गया है कि गलत सूचना देकर या पात्रता नहीं होने के बावजूद सरकारी राशन का लाभ लेना झारखंड लक्षित जन वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश-2024 की धारा-7 के प्रावधानों के विपरीत है।

नोटिस का जवाब नहीं दिया तो सीधे प्राथमिकी होगी

नोटिस में साफ किया गया है कि निर्धारित 15 दिनों में राशि जमा नहीं करने अथवा अपना पक्ष नहीं रखने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब तक उठाए गए राशन की वसूली बाजार दर पर की जाएगी। वसूली पर 12 प्रतिशत सालाना ब्याज भी लगाया जा सकता है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़गरीबों का अनाज खाने वालों पर ऐक्शन, 6500 परिवारों होगी पाई-पाई की वसूली