झारखंड में SUV से 1 करोड़ का गांजा बरामद, 5 गिरफ्तार

खूंटी, पीटीआई
Follow us on Google News
share

झारखंड के खूंटी जिले में पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक SUV से करीब 1 करोड़ रुपये कीमत का 205 किलोग्राम गांजा बरामद किया है।

Cultivation of ganja in balcony pots case reached to Narcotics Department How was it exposed
झारखंड में SUV से 1 करोड़ का गांजा बरामद, 5 गिरफ्तार

झारखंड के खूंटी जिले में पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक SUV से करीब 1 करोड़ रुपये कीमत का 205 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी हजारीबाग जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस और NCB की टीम ने संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया और लोधमा पुलिस पिकेट के पास एक SUV को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से गांजे की बड़ी खेप बरामद हुई। टोरपा के एसडीपीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान 205 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो कथित तौर पर गांजा तस्करी के नेटवर्क को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई। पूछताछ में आरोपियों ने जांचकर्ताओं को बताया कि गांजे की यह खेप ओडिशा के राउरकेला से रांची ले जाई जा रही थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

साथ ही, तस्करी के पूरे नेटवर्क और आरोपियों के अन्य संपर्कों की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है। बरामद गांजे की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

Ratan Gupta

लेखक के बारे में

Ratan Gupta

रतन गुप्ता एक डिजिटल हिंदी जर्नलिस्ट/ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान की स्टेट न्यूज टीम के साथ काम कर रहे हैं। वह क्राइम, राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर न्यूज आर्टिकल और एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं।


रतन गुप्ता वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर स्टेट न्यूज टीम में काम करते हैं। इस टीम में हिंदी पट्टी के 8 राज्यों दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात से जुड़ी खबरों की कवरेज करते हैं। उनका लेखन खास तौर से क्राइम, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रहता है।


लाइव हिंदुस्तान में बीते 2 साल से काम करते हुए रतन ने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक घटनाक्रम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी खबरों पर लगातार लेखन किया है। इसके साथ ही वह एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं, जहां जटिल मुद्दों को सरल और तथ्यपरक भाषा में पाठकों के सामने रखते हैं।


रतन गुप्ता ने बायोलॉजी में ग्रेजुएशन किया है, जिसके बाद उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। साइंस बैकग्राउंड होने के कारण उनकी न्यूज और एनालिसिस स्टोरी में साइंटिफिक टेंपरामेंट, लॉजिकल अप्रोच और फैक्ट-बेस्ड सोच साफ दिखाई देती है। वह किसी भी मुद्दे पर रिपोर्टिंग करते समय दोनों पक्षों की बात, मौजूद तथ्यों और आधिकारिक स्रोतों को प्राथमिकता देते हैं, ताकि यूजर तक संतुलित और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे।


इसके साथ ही आईआईएमसी की एकेडमिक पढ़ाई ने उन्हें रिपोर्टिंग, न्यूज प्रोडक्शन, मीडिया एथिक्स और पब्लिक अफेयर्स की गहरी समझ दी है। इसका सीधा असर उनके लेखन की विश्वसनीयता और संतुलन में दिखाई देता है।

और पढ़ें
Hindi Newsझारखंड न्यूज़झारखंड में SUV से 1 करोड़ का गांजा बरामद, 5 गिरफ्तार