Jharkhand Vidhan Sabha Chunav Exit Poll Result 2024 LIVE : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 आज संपन्न हो गए हैं। इसके साथ ही चुनाव खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल के अनुमान भी सामने आ गए है। एग्जिट पोल के अनुमानों में झारखंड में ‘इंडिया’ और एनडीए में कड़ी टक्कर होती दिख रही है। इस आदिवासी राज्य में एक बार फिर इंडिया गठबंधन की जीत होती है या एनडीए बाजी मार सकता है यह अभी साफ नहीं है। हालांकि, इंडिया बनाम एनडीए की सियासी जंग में जीत का सेहरा किसके सिर सजेगा यह तो 23 नवंबर को होने वाली मतगणना के बाद ही पता चलेगा। झारखंड विधानसभा के मौजूदा सदन का कार्यकाल 05 जनवरी 2025 को खत्म हो रहा है। झारखंड विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए इस बार दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को चुनाव कराए गए हैं। सभी 81 सीटों में से 44 सामान्य तथा 28 अनुसूचित जनजाति (ST) और नौ अनुसूचित जाति (SC) के उम्मीदवारों लिए आरक्षित हैं।
पहले चरण में इन 43 सीटों पर चुनाव
13 नवंबर को कराए गए पहले चरण के चुनाव में 43 सीटों - कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया (SC), चतरा (SC), बहरागोड़ा, घाटशिला (ST), पोटका (ST), जुगसलाई (SC), जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला (ST), चाईबासा (ST), मझगांव (ST), जगन्नाथपुर (ST), मनोहरपुर (ST), चक्रधरपुर (ST), खरसांवा (ST), तमाड़ (ST), तोरपा (ST), खूंटी (ST), रांची, हटिया, कांके (SC), मांडर (ST), सिसई (ST), गुमला (ST), विशुनपुर (ST), सिमडेगा (ST), कोलेबिरा (ST), लोहरदगा (ST), मनिका (ST), लातेहार (SC), पांकी, डाल्टनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर (SC), हुसैनाबाद, गढ़वा और भवनाथपुर में वोट डाले गए थे।
दूसरे चरण में इन 38 सीटों पर मतदान
वहीं आज 20 नवंबर को दूसरे चरण के चुनाव में 38 सीटों- राजमहल, बोरियो (ST), बरहेट (ST), लिट्टीपाड़ा (ST), पाकुड़, महेशपुर (ST), शिकारीपाड़ा (ST), नाला, जामताड़ा, दुमका (ST), जामा (ST), जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर (SC), पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ (SC), गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी (SC), सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली और खिजरी (ST) पर वोट डाले गए हैं।
20 Nov 2024, 08:00:00 PM IST
Jharkhand Exit Poll Live : पी मार्क के एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन को 37-47 सीटें मिलने का अनुमान
Jharkhand Exit Poll Live : पी मार्क के एग्जिट पोल में झारखंड में एनडीए को 31-40 सीटें और इंडिया गठबंधन को 37-47 सीटें मिलने का अनुमान है। इसमें अन्य को एक भी सीट मिलने की उम्मीद नहीं है।
20 Nov 2024, 07:53:26 PM IST
Jharkhand Exit Poll Live : चाणक्य स्ट्रैटेजीज के एग्जिट पोल में NDA को बड़ी बढ़त का अनुमान
Jharkhand Exit Poll Live : चाणक्य स्ट्रैटेजीज के एग्जिट पोल में झारखंड की 81 सीटों में से इंडिया गठबंधन को 35-38 सीटें, एनडीए को 45-50 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य को 3-5 सीटें मिलने का अनुमान है।
20 Nov 2024, 07:46:44 PM IST
Jharkhand Exit Poll Live : मैट्रिज के एग्जिट पोल में BJP+ को 42-47 सीटें मिलने का अनुमान
Jharkhand Exit Poll Live : मैट्रिज (Matrize) के एग्जिट पोल में झारखंड की 81 सीटों में से BJP+ को 42-47 सीटें, JMM+ को 25-30 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं 1-4 सीटें अन्य के खाते में भी जा सकती हैं
20 Nov 2024, 07:26:26 PM IST
Jharkhand Exit Poll Live : एक्सिस माय इंडिया के फाइनल एग्जिट पोल में इंडिया गठबंधन को बड़ा बहुमत
Jharkhand Exit Poll Live : एक्सिस माय इंडिया के फाइनल एग्जिट पोल के नतीजों में झारखंड की सभी 81 सीटों में से इंडिया गठबंधन को 53 और एनडीए को 25 सीटें, जेकेएलएम को 2 सीटें और अन्य को 1 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।
20 Nov 2024, 07:22:30 PM IST
Jharkhand Exit Poll Live : पलामू में भी इंडिया गठबंधन आगे
Jharkhand Exit Poll Live : एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में पलामू की 9 सीटों में से इंडिया गठबंधन को 5 और एनडीए को 3 सीटें और अन्य को 1 सीट मिल सकती हैं। अगर वोट शेयर देखें तो इंडिया गठबंधन को 47% और एनडीए को 33% वोट मिलने का अनुमान है।
20 Nov 2024, 07:19:52 PM IST
Jharkhand Exit Poll Live : कोल्हान में इंडिया को 9 सीटें और 49% वोट मिलने का अनुमान
Jharkhand Exit Poll Live : एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में कोल्हान की 14 सीटों में से इंडिया गठबंधन को 9 और एनडीए को 5 सीटें मिल सकती हैं। वहीं वोट शेयर पर नजर डालें तो इंडिया गठबंधन को 49 फीसदी और एनडीए को 35 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है।
20 Nov 2024, 07:16:29 PM IST
Jharkhand Exit Poll Live : मैट्रिज एग्जिट पोल में भी एनडीए को बहुमत मिलने का अनुमान
Jharkhand Exit Poll Live : मैट्रिज एग्जिट पोल में झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से NDA को 46 सीटें, INDIA गठबंधन को 29 सीटें और अन्य को 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
20 Nov 2024, 07:13:03 PM IST
Jharkhand Exit Poll Live : साउथ छोटा नागपुर में इंडिया को 47% वोट मिलने का अनुमान
Jharkhand Exit Poll Live : एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में दक्षिण छोटा नागपुर की 15 सीटों के वोट शेयर पर नजर डालें तो एनडीए को 37%, इंडिया गठबंधन 47% और जेकेएलएम को 6% और अन्य को 10% वोट मिलने का अनुमान है।
20 Nov 2024, 07:11:30 PM IST
Jharkhand Exit Poll Live : दक्षिण छोटा नागपुर में इंडिया गठबंधन को मिल सकती हैं 12 सीटें
Jharkhand Exit Poll Live : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में दक्षिण छोटा नागपुर की 15 सीटों में से एनडीए 3, इंडिया गठबंधन 12 और जेकेएलएम 0 और अन्य को भी 0 सीटें मिलने का अनुमान है।
20 Nov 2024, 07:03:04 PM IST
Jharkhand Exit Poll Live : टाइम्स नाऊ जेवीसी के एग्जिट पोल में भी BJP सबसे आगे
Jharkhand Exit Poll Live : टाइम्स नाऊ जेवीसी के एग्जिट पोल में झारखंड में भाजपा+- 40-44, झामुमो+- 30-40 और अन्य को 01-01 सीटें मिलने का अनुमान है।
कोल्हान की 14 सीटों में से भाजपा+ को 6-9 और झामुमो+ को 6-9 सीटें मिल सकती हैं।
उत्तर छोटा नागपुर की 25 सीटों में से भाजपा+ को 15-16 और झामुमो+ को 6-9 मिल सकती हैं।
दक्षिणी छोटा नागपुर की 15 सीटों में से भाजपा+ को 8-10 और झामुमो+ को 5-7 सीटें मिल सकती हैं।
पलामू की 9 सीटों में से भाजपा+ को 6-9 और झामुमो+ को 1-3 सीटें मिलने का अनुमान है।
संथाल परगना की 18 सीटों में से भाजपा+ को 3-4 और झामुमो+ को 13-14 सीटें मिल सकती हैं।
20 Nov 2024, 07:00:50 PM IST
Jharkhand Exit Poll Live : झारखंड चुनाव पर People's Pulse के सर्वे में BJP को बहुमत का अनुमान
Jharkhand Exit Poll Live : झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर People's Pulse के सर्वे के अनुसार BJP - 42-48, AJSU - 2-5, INC - 8-14, JMM - 16-23 और अन्य को 6-10 सीटें मिल सकती हैं।
20 Nov 2024, 06:56:56 PM IST
Jharkhand Exit Poll Live : संथाल परगना की 18 सीटों पर 'इंडिया' गठबंधन को मिल सकते हैं 52% वोट
Jharkhand Exit Poll Live : एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, संथाल परगना की 18 सीटों पर वोट शेयर देखें तो 'इंडिया' गठबंधन को 52%, एनडीए को 37%, जेकेएलएम को 3% और अन्य को 8 प्रतिश वोट मिलने का अनुमान है।
20 Nov 2024, 06:53:55 PM IST
Jharkhand Exit Poll Live : संथाल परगना में भी इंडिया आगे, NDA को सिर्फ 3 सीटों का अनुमान
Jharkhand Exit Poll Live : एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, संथाल परगना की 18 विधानसभा सीटों में से 'इंडिया' गठबंधन के खाते में 15 सीटें जा सकती हैं। यहां एनडीए को सिर्फ 3 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। वहीं, जेकेएलएम और अन्य को एक भी सीट मिलने का अनुमान नहीं है।
20 Nov 2024, 06:50:36 PM IST
Jharkhand Exit Poll Live : छोटा नागपुर में एनडीए को 36% वोट मिलने का अनुमान
Jharkhand Exit Poll Live : एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में उत्तरी छोटा नागपुर की 25 सीटों पर वोट शेयर पर नजर डालें तो एनडीए को 36%, इंडिया गठबंधन 40% और जेकेएलएम 14% और अन्य को 10% वोट मिलने का अनुमान है।
20 Nov 2024, 06:48:34 PM IST
Jharkhand Exit Poll Live : उत्तरी छोटा नागपुर क्षेत्र में ‘इंडिया’ गठबंधन का पलड़ा भारी
Jharkhand Exit Poll Live : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में उत्तरी छोटा नागपुर की 25 सीटों में से एनडीए 11, इंडिया गठबंधन 12 और जेकेएलएम 2 और अन्य को 0 सीटें मिलने का अनुमान है।
20 Nov 2024, 06:44:07 PM IST
Jharkhand Exit Poll Live : झारखंड चुनाव के अंतिम चरण में शाम 5 बजे तक 67.59% वोटिंग
Jharkhand Exit Poll Live : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के तहत 38 निर्वाचन क्षेत्रों में बुधवार को शाम पांच बजे तक 67.59 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
20 Nov 2024, 05:26:30 PM IST
Jharkhand Exit Poll Live : झारखंड चुनाव में उम्मीदवार का पक्ष लेने के आरोप के बाद पीठासीन अधिकारी को हटाया
Jharkhand Exit Poll Live : झारखंड में भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे ने आज कहा कि उन्होंने मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान सत्तारूढ़ पार्टी झामुमो के उम्मीदवार और मंत्री हफीजुल हसन का पक्ष लेने के आरोप में बूथ संख्या 111 के पीठासीन अधिकारी के खिलाफ निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। दुबे ने दावा किया कि उनकी शिकायत के बाद अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया।
20 Nov 2024, 05:06:01 PM IST
Jharkhand Exit Poll Live : झारखंड में पहले चरण के चुनाव में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक की थी वोटिंग
Jharkhand Exit Poll Live : झारखंड विधानसभा के लिए 13 नवंबर को हुए पहले चरण के चुनाव में राज्य की 43 में से 37 सीट पर महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया था। निर्वाचन आयोग ने बताया कि पहले चरण के चुनाव में 66.65 प्रतिशत मतदान हुआ, जो इन 43 सीटों पर 2019 के विधानसभा चुनावों में दर्ज मतदान से 2.75 प्रतिशत अधिक है। आयोग ने कहा कि महिला मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, उन्होंने पुरुषों से 4.8 प्रतिशत अधिक मतदान कियाहै।
20 Nov 2024, 04:28:28 PM IST
Jharkhand Exit Poll Live : 05 जनवरी 2025 तक है झारखंड विधानसभा के मौजूदा सदन का कार्यकाल
Jharkhand Exit Poll Live : झारखंड में विधानसभा की 81 सीट हैं। इनमें 44 सामान्य हैं तथा 28 अनुसूचित जनजाति (ST) और नौ अनुसूचित जाति (SC) के उम्मीदवारों लिए आरक्षित हैं। झारखंड विधानसभा के मौजूदा सदन का कार्यकाल 05 जनवरी 2025 को समाप्त हो रहा है।
20 Nov 2024, 04:07:11 PM IST
Jharkhand Exit Poll Live : झारखंड विधानसभा की सभी 81 सीटों पर 2 चरणों में कराए गए चुनाव
Jharkhand Exit Poll Live : झारखंड विधानसभा की सभी 81 सीटों के लिए इस बार दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को चुनाव कराए गए हैं। सभी 81 सीटों में से 44 सामान्य तथा 28 अनुसूचित जनजाति (ST) और नौ अनुसूचित जाति (SC) के उम्मीदवारों लिए आरक्षित हैं।