Jharkhand Election Results 2024 Live: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर जीते हुए उम्मीदवारों का नाम अब सामने आने लगा है। कई सीटों पर अभी काउंटिंग बाकी है। शाम तक तस्वीर पूरी तरह से साफ हो जाएगी। राज्य में हेमंत सोरेन सरकार की वापसी हो रही है। एनडीए को बड़ा झटका लगा है, वह केवल 23 सीटों पर सिमटती हुई दिख रही है। 'लाइव हिन्दुस्तान' यहां आपको नतीजों से जुड़े पल-पल के अपडेट सबसे पहले देगा...
झारखंड चुनाव 2024 में जीते उम्मीदवारों की पूरी सूची
झामुमो
• चंदनकियारी सीट: उमाकांत रजक (झामुमो)
• गोमिया सीट: योगेन्द्र प्रसाद (झामुमो)
• मझगांव सीट: निरल पुरती (झामुमो)
• चाईबासा सीट: दीपक बिरुवा (झामुमो)
• तोरपा सीट: सुदीप गुड़िया (झामुमो)
• महेशपुर सीट: स्टीफन मरांडी (झामुमो)
• लिटिपाड़ा सीट: हेमलाल मुर्मू (झामुमो)
• दुमका सीट: बसंत सोरेन (झामुमो)
• खरसांवा सीट: दशरथ गागराई (झामुमो)
• भवनाथपुर सीट: अनंत प्रताप देव (झामुमो)
• टुंडी सीट: मथुरा प्रसाद महतो (झामुमो)
• चक्रधरपुर सीट: सुखराम उरांव (झामुमो)
• खूंटी सीट: रामसूर्य मुंडा (झामुमो)
• बरहेट सीट: हेमंत सोरेन (झामुमो)
• गांडेय सीट: कल्पना सोरेन (झामुमो)
• जामा सीट: लुईस मरांडी (झामुमो)
• शिकारीपाड़ा सीट: आलोक कुमार सोरेन (झामुमो)
• बोरियो सीट: धनंजय सोरेन (झामुमो)
• मनोहरपुर सीट: जगत मांझी (झामुमो)
• गिरिडीह सीट: सुदीव्य कुमार (झामुमो)
• पोटका सीट: संजीब सरदार (झामुमो)
• विशुनपुर सीट: चमरा लिंडा (झामुमो)
भाजपा
• सिमरिया सीट: कुमार उज्जवल (भाजपा)
• सरायकेला सीट: चंपाई सोरेन (भाजपा)
• लातेहार सीट: प्रकाश राम (भाजपा)
• बरही सीट: मनोज कुमार यादव (भाजपा)
• बाघमारा सीट: शत्रुघ्न महतो (भाजपा)
• धनबाद सीट: राज सिन्हा (भाजपा)
• जरमुंडी सीट: देवेंद्र कुंवर (भाजपा)
• झरिया सीट: रागिनी सिंह (भाजपा)
• जमुआ सीट: मंजू कुमारी (भाजपा)
• पांकी सीट: कुशवाहा शशिभूषण मेहता (भाजपा)
• रांची सीट: चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह (भाजपा)
• कोडरमा सीट: डॉ नीरा यादव (भाजपा)
- जमशेदपुर ईस्टः पूर्णिमा साहू (भाजपा)
कांग्रेस
• लोहरदगा सीट: रामेश्वर उरांव (कांग्रेस)
• बेरमो सीट: कुमार जय मंगल (अनुप सींह) (कांग्रेस)
• मनिका सीट: रामचंद्र सिंह (कांग्रेस)
• बोकारो सीट: श्वेता सिंह (कांग्रेस)
• खिजरी सीट: राजेश कच्छप (कांग्रेस)
• पाकुड़ सीट: निशत आलम (कांग्रेस)
• जगन्नाथपुर सीट: सोना राम सिंकू (कांग्रेस)
• पोड़ैयाहाट सीट: प्रदीप यादव (कांग्रेस)
• रामगढ़ सीट: ममता देवी (कांग्रेस)
• छतरपुर सीट: राधाकृष्ण किशोर (कांग्रेस)
भाकपा माले
- सिंदरी सीट: चंद्रदेव महतो (भाकपा माले)
- निरसा से अनूप चटर्जी(भाकपा माले)
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM)
• डुमरी सीट: जयराम महतो (JLKM)
लोजपा
• चतरा सीट: जर्नादन पासवान (लोजपा)
राजद
- बिश्रामपुर सीट: नरेश प्रसाद सिंह (राजद)
- देवघर सीटः सुरेश पासवान (राजद)
- गोड्डा सीटः संजय प्रसाद यादव (राजद)
- हुसैनाबाद सीटः संजय कुमार सिंह यादव (राजद)
23 Nov 2024, 06:00:10 PM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: महुआ मांजी और सीता सोरेन हारीं
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: रांची से झामुमो प्रत्याशी महुआ मांजी चुनाव हार गईं। वहां भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह ने जीत दर्ज की है। वहीं जामताड़ा से भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन की हार हुई है। उन्हें कांग्रेस के इरफान अंसारी ने 43676 वोटों के अंतर से हराया है।
23 Nov 2024, 05:42:59 PM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: पीएम मोदी ने हेमंत सोरेन को दी बधाई
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, 'मैं झारखंड के लोगों से धन्यवाद कहना चाहता हूं। हम लोगों के मुद्दों को उठाने और राज्य के लिए काम करने में हमेशा आगे रहेंगे। मैं झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन को भी बधाई देता हूं।'
23 Nov 2024, 05:31:49 PM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: अभी तक एक भी सीट पर नहीं जीती आजसू
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: झारखंड में भाजपा आजसू के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरी थी। शाम साढ़े पांच बजे तक एक भी सीट पर आजसू नहीं जीती है। हालांकि मांडू सीट पर आजसू उम्मीदवार महज 338 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के जयप्रकाश भाई पटेल हैं।
23 Nov 2024, 04:57:22 PM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: भाजपा से झामुमो में गईं लुईस मरांडी जीतीं
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: भाजपा से नाराजगी के बाज झामुमो में शामिल हुईं लुईस मरांडी जामा सीट से जीत गईं हैं। लुईस ने भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू को 5738 मतों के अंतर से हराया है।
23 Nov 2024, 04:43:06 PM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: देर शाम तक एक-एक सीट पर तस्वीर हो जाएगी साफ
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: झारखंड चुनाव 2024 के नतीजे तेजी से सामने आ रहे हैं। कई सीटों पर जीते प्रत्याशियों का नाम फाइनल हो गया है। वहीं काउंटिंग भी जल्दी पूरी होने वाली है। राज्य में हेमंत सोरेन सरकार की वापसी हो रही है।
23 Nov 2024, 04:16:53 PM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: कांग्रेस के रामेश्वर उरांव जीते
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: लोहरदगा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रामेश्वर उरांव ने जीत हासिल की है। उन्होंने आजसू के नीरू शांति भगत को 34670 मतों के अंतर से हराया है।
23 Nov 2024, 04:07:36 PM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: डुमरी से जयराम महतो की जीत
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: डुमरी से जयराम महतो ने जीत हासिल की है। जयराम ने झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी को कुल 10945 मतों के अंतर से हराया है। जयराम को 94496 वोट मिले हैं।
23 Nov 2024, 04:05:41 PM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: सिमरिया सीट से भाजपा की जीत
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: सिमरिया विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कुमार उज्जवल ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 111906 वोट मिले हैं। कुमार उज्जवल ने झामुमो प्रत्याशी मनोज कुमार चन्द्रा को 4001 मतों के अंतर से हराया है।
23 Nov 2024, 03:54:00 PM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: तोरपा और महेशपुर में भी झामुमो की जीत
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: तोरपा सीट से झामुमो प्रत्याशी सुदीप गुड़िया ने जीत दर्ज की है। वहीं महेशपुर सीट से झामुमो के दिग्गज नेता स्टीफन मरांडी ने भाजपा के नवनीत एन्थोनी हेम्ब्रोम को 61175 वोटों के अंतर से हराया है।
23 Nov 2024, 03:44:26 PM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: चाईबासा सीट से झामुमो के दीपक बिरुवा जीते
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: चाईबासा सीट से झामुमो के दीपक बिरुवा ने 64835 वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी गीता बालमुचू को हराया है। गीता को कुल 42532 वोट मिले हैं।
23 Nov 2024, 03:40:44 PM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: मझगांव सीट से झामुमो की जीत
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: मझगांव सीट से झामुमो प्रत्याशी निरल पुरती ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 94163 वोट मिले हैं। निरल ने भाजपा प्रत्याशी बड़कुंवर गागराई को 59603 मतों के अंतर से हराया है।
23 Nov 2024, 03:38:04 PM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: गोमिया सीट से झामुमो की जीत
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: गोमिया सीट से झामुमो प्रत्याशी योगेन्द्र प्रसाद ने जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 95170 वोट मिले हैं। उन्होंने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा की पूजा कुमारी को 36093 वोटों के अंतर से हराया है।
23 Nov 2024, 03:23:30 PM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: चंदनकियारी सीट से झामुमो प्रत्याशी की जीत
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: चंदनकियारी सीट से झामुमो प्रत्याशी उमा कान्त रजक ने जीत हासिल की है। उन्होंने झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अर्जुन रजवार को 33733 वोटों के अंतर से हराया है। वहीं इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी अमर कुमार बाउरी तीसरे नंबर पर रहे।
23 Nov 2024, 03:13:02 PM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: भाकपा माले प्रत्याशी चंद्रदेव महतो की जीत
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: सिंदरी से भाकपा माले प्रत्याशी चंद्रदेव महतो 3448 वोट से जीते। चंद्रदेव महतो ने भाजपा प्रत्याशी तारा देवी को हराया। चंद्रदेव को कुल 105136 मत प्राप्त हुए। वहीं तारा देवी को 101688 वोट मिले।
23 Nov 2024, 02:59:44 PM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: गांडेय से कल्पना सोरेन आगे, 55 सीट पर 'इंडिया' की लीड
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: गांडेय सीट से झामुमो की कल्पना सोरेन आगे चल रही हैं। यहां 16वें राउंड तक काउंटिंग हो चुकी है। कल्पना 7417 वोटों के अंतर से लीड पर हैं। वहीं दूसरे नंबर पर 79746 वोटों के साथ भाजपा की मुनिया देवी हैं।
23 Nov 2024, 02:51:50 PM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: झारखंड में 'जीत' के बाद हेमंत सोरेन ने पोस्ट की बच्चों के साथ तस्वीर, क्या लिखा
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: झारखंड में 'इंडिया' गठबंधन 55 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं एनडीए 25 सीटों पर आगे चल रही है। कुछ ही देर पहले सीएम हेमंत सोरेन ने अपने बच्चों के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मेरी शक्ति'।
23 Nov 2024, 02:36:38 PM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: एक ही नारा, हेमंत सोरेन दोबारा: झामुमो
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा, 'खुशी है। हमने जिन मुद्दों को लिया था, उसपर आगे बढ़ रहे हैं। एक ही नारा, हेमंत सोरेन दोबारा, तिबारा, चौबारा। भाजपा से मैं यही कहूंगा कि स्थानीय नेताओं को स्थानीय जगह रहने दीजिए। ये बाहरी जो घुसपैठ किए हैं... असम, एमपी, यूपी से बिहार से, दिल्ली से, इनका घुसपैठ बंद करिए।'
23 Nov 2024, 02:23:12 PM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: पांच पार्टियां एक-एक सीट पर चल रहीं आगे
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: झारखंड में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक सीट पर आगे चल रही हैं। वहीं JLKM भी एक सीट पर लीड कर रही है। आजसू एक सीट पर आगे चल रही है। सीपीआई (माले) भी एक सीट पर आगे चल रही है। जदयू भी एक सीट पर लीड कर रही है।
23 Nov 2024, 02:06:06 PM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: झारखंड में हेमंत सोरेन का 'शोर', सरायकेला में चंपाई ने खिलाया कमल
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: सरायकेला से भाजपा प्रत्याशी चंपाई सोरेन 20508 वोट से जीते। उन्होंने झामुमो प्रत्याशी गणेश महली को हराया। महाली को कुल 97664 वोट मिले। हालांकि जीत की औपचारिक घोषणा अभी बाकी है। वहीं झारखंड में 'इंडिया' 55 सीटों पर लीड कर रही है। एनडीए 25 सीटों पर आगे चल रही है।
23 Nov 2024, 01:55:31 PM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: रुझान अब धीरे-धीरे नतीजों में तब्दील होते नजर आ रहे
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: झारखंड में रुझान अब धीरे-धीरे नतीजों में तब्दील होते नजर आ रहे हैं। झामुमो 31 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं कांग्रेस 14 सीटों पर आगे चल रही है। आरजेडी 5 सीटों पर बढ़त के साथ बनी हुई है। वहीं भाजपा 26 सीटों पर आगे चल रही है। आजसू और LJPRV एक-एक सीट पर लीड कर रही है। हालांकि काउंटिंग अभी चल रही है।
23 Nov 2024, 01:37:36 PM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: झामुमो में जश्न का माहौल
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: झारखंड चुनाव में झामुमो 51 सीटों पर लीड कर रही है। पार्टी दफ्तर के सामने झामुमो कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखने को मिला। झामुमो का झंडा लहराते हुए कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन और शिबू सोरेन के नाम की नारेबाजी की। बता दें कि फिलहाल एनडीए 29 सीटों पर लीड कर रही है।
23 Nov 2024, 01:23:57 PM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: प्रमुख सीटों पर कैसा मुकाबला
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: झारखंड में 'इंडिया' लीड पर है। आइए जानते हैं प्रमुख सीटों पर कैसा मुकाबला चल रहा। सरायकेला सीट पर चंपाई सोरेन 40826 वोटों के अंतर से लीड कर रहे हैं। यहां दूसरे नंबर पर झामुमो के गणेश माहली हैं। नाला सीट से रवीन्द्र नाथ महतो आगे चल रहे हैं। 9695 वोटों के अंतर से भाजपा के माधव चन्द्र महतो पीछे चल रहे हैं। जामताड़ा में कांग्रेस के इरफान अंसारी टॉप पर हैं। बरहेट में जेएमएम के हेमंत सोरेन आगे चल रहे हैं। गांडेय में कल्पना सोरेन 5362 वोटों के अंतर से भाजपा प्रत्याशी मुनिया देवी से पीछे चल रही हैं।
23 Nov 2024, 01:02:13 PM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: बरहेट सीट पर कैसा मुकाबला
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: बरहेट सीट पर सभी की निगाहें हैं। यहां 7वें राउंड तक वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। फिलहाल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन लीड कर रहे हैं। वह 17347 वोटों के अंतर के साथ टॉप पर हैं। उन्हें अबतक 32484 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी गमलियल हेम्ब्रम हैं। उन्हें अबतक 15137 वोट मिले हैं।
23 Nov 2024, 12:47:28 PM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: यह मंईयां की जीत है: कल्पना सोरेन
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: गांडेय सीट से कल्पना सोरेन 1055 वोटों के साथ पीछे चल रहीं हैं। कल्पना ने कहा, 'मैं फिलहाल यही कहना चाहूंगी कि काउंटिंग अभी भी चल रही है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। 23 तारीख का इंतजार सबने किया है। दो-तीन घंटे का इंतजार और करिए। झारखंड की जनता ने विकास का रास्ता चुना है। मंईयां की जीत हो रही है।'
23 Nov 2024, 12:38:34 PM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: चार सीटों पर राष्ट्रीय जनता दल चल रही आगे
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: राष्ट्रीय जनता दल चार सीटों पर आगे चल रही है। नीचे देखिए लिस्ट...
1. देवघर
2. गोड्डा
3. विश्रामपुर
4. हुसैनाबाद
23 Nov 2024, 12:27:02 PM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: किन सीटों पर लीड पर कांग्रेस
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: कांग्रेस झारखंड में 15 सीटों पर आगे चल रही है। नीचे देखिए लिस्ट...
1. पाकुड़
2. जामताड़ा
3. पोड़ैयाहाट
4. मांडू
5. बेरमो
6. बोकारो
7. जगन्नाथपुर
8. खिजरी
9. हटिया
10. कांके
11. मांडर
12. कोलेबिरा
13. लोहरदगा
14. मनिका
15. छतरपुर
23 Nov 2024, 12:20:47 PM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: किन सीटों पर भाजपा चल रही आगे
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: भाजपा फिलहाल 27 सीटों पर लीड कर रही है। नीचे देखिए लिस्ट...
1. राजमहल
2. बोरियो
3. जामा
4. जरमुंडी
5. मधुपुर
6. महागामा
7. बरही
8. बड़कागांव
9. हजारीबाग
10. सिमरिया
11. धनवार
12. बगोदर
13. जमुआ
14. गांडेय
15. गिरिडीह
16. धनबाद
17. झरिया
18. बाघमारा
19. घाटशिला
20. पोटका
21. जमशेदपुर पूर्व
22. सरायकेला
23. रांची
24. सिमडेगा
25. लातेहर
26. डालटनगंज
27. गढ़वा
23 Nov 2024, 12:13:07 PM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: राजधानी रांची में कौन चल रहा आगे
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: रांची में भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह आगे चल रहे हैं। वह 35819 वोटों के साथ लीड कर रहे हैं। वहीं झामुमो की महुआ माजी दूसरे नंबर पर हैं। वह 27753 वोटों के साथ पीछे चल रहीं हैं। महुआ को अबतक 8066 वोट मिले हैं।
23 Nov 2024, 12:05:31 PM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: कौन कितनी सीटों पर लड़ा है चुनाव
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: झारखंड विधानसभा में भाजपा सर्वाधिक 68, आजसू 10, जदयू 2 व लोजपा एक सीट पर एनडीए गठबंधन के तहत लड़ी है। वहीं, दूसरी तरफ झामुमो 43, कांग्रेस 30, राजद 7 व माले 4 सीटों पर लड़ रही है। इंडिया गठबंधन की तीन सीटों धनवार, विश्रामपुर व छतरपुर में आपस में पार्टियां दोस्ताना संघर्ष में एक-दूसरे के खिलाफ उतरी हैं। वहीं 78 सीटों पर इंडिया गठबंधन एक समूह की तरह लड़ रहा।
23 Nov 2024, 11:55:59 AM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: झामुमो किन-किन सीटों पर आगे
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: झामुमो जिन 30 सीटों पर लीड कर रही, उनके नाम नीचे लिस्ट में हैं...
1. बरहैट
2. लिटिपाड़ा
3. महेशपुर
4. शिकारीपाड़ा
5. नाला
6. जामा
7. सारठ
8. बड़कथा
9. सिमरिया
10. डुमरी
11. गोमिया
12. चंदनकियारी
13. टुंडी
14. बहरागोड़ा
15. जुगसलाई
16. ईचागढ़
17. चाईबासा
18. मझगांव
19. मनोहरपुर
20. चक्रधरपुर
21. खरसांवा
22. तमाड़
23. तोरपा
24. खूंटी
25. सिल्ली
26. सिसई
27. गुमला
28. बिशुनपुर
29. लातेहर
30. भवनाथपुर
23 Nov 2024, 11:50:00 AM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: मौजूदा रुझान में किस पार्टी का कैसा हाल
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: अब तक के रुझान में कितनी सीटों पर कौन सा दल आगे चल रहा है नीचे लिस्ट में देखिए...
झामुमो- 30
भाजपा- 27
कांग्रेस- 14
आरजेडी- 5
आजसू- 1
23 Nov 2024, 11:38:24 AM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: साल 2019 के चुनाव में किसको कितनी सीटें
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: साल 2019 के चुनाव में झामुमो को 30 और कांग्रेस को 16 सीटें मिलीं थी। वहीं भाजपा के खाते में 25 सीटें गई थीं। अन्य को 10 सीटें मिलीं थीं। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, फिलहाल झामुमो 28 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस 14 सीटों पर लीड कर रही। भाजपा 28 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।
23 Nov 2024, 11:27:18 AM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: जयराम महतो का क्या हाल
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: जयराम महतो दो सीटों पर चुनाव लड़े हैं। डुमरी सीट पर वो 258 वोटों के साथ लीड कर रहे हैं। छठे राउंड की गिनती तक उन्हें 22657 वोट मिले हैं। वहीं झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी यहां दूसरे नंबर पर हैं। बेरमो सीट पर जयराम तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी लीड कर रहे हैं।
23 Nov 2024, 11:16:00 AM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: पांचवें राउंड में चंपाई 26704 वोट से आगे
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: सरायकेला विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी गणेश महाली पांचवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी चंपाई सोरेन से 26704 वोट से पीछे चल रहे हैं। गणेश महाली को अबतक 27730 वोट मिले हैं। वहीं चंपाई सोरेन 54434 वोट के साथ फिलहाल पहले नंबर पर हैं।
23 Nov 2024, 11:07:07 AM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: सोरेन परिवार की दोनों बहुएं पीछे
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: कल्पना सोरेन झामुमो के टिकट से गांडेय से चुनावी मैदान में हैं। वहीं सीता सोरेन भाजपा के टिकट से जामताड़ा से चुनावी मैदान में उतरी हैं। गांडेय में 4593 वोटों से कल्पना सोरेन पीछे चल रही हैं। भाजपा की मुनिया देवी लीड कर रही हैं। वहीं जामताड़ा में 14495 वोटों के साथ सीता सोरेन इरफान अंसारी से पीछे चल रही हैं।
23 Nov 2024, 10:58:12 AM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: दिग्गजों का क्या हाल
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: शुरुआती रुझान में बरहेट सीट से हेमंत सोरेन आगे चल रहे हैं। दुमका से सुनील सोरेन लीड कर रहे। सरायकेला से चंपाई सोरेन आगे चल रहे हैं। जामताड़ा से इरफान अंसारी आगे चल रहे हैं। डुमरी से जयराम महतो लीड कर रहे हैं। जमशेदपुर वेस्ट से सरयू राय आगे चल रहे हैं।
23 Nov 2024, 10:51:48 AM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: कितनी सीटों पर कौन सी पार्टी आगे
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: सभी 81 सीटों पर रुझान आ गए हैं। नीचे लिस्ट में देखिए कितनी सीटों पर कौन सी पार्टी आगे चल रही है...
झामुमो- 30 सीटों पर
भाजपा- 26 सीटों पर
कांग्रेस- 13 सीटों पर
आरजेडी- 5 सीटों पर
आजसू- 2 सीटों पर
LJPRV- एक सीट पर
CPI(ML)(L)- एक सीट पर
JLKM- एक सीट पर
JD(U)- एक सीट पर
निर्दलीय- एक सीट पर
23 Nov 2024, 10:44:02 AM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: 'इंडिया' में कौन कितनी सीटों पर आगे
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: शुरुआती रुझानों में झामुमो 32 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं कांग्रेस 12 सीटों पर आगे चल रही है। आरजेडी 6 सीटों पर लीड कर रही है। इस तरह कुल 50 सीटों पर 'इंडिया' आगे चल रही है।
23 Nov 2024, 10:35:27 AM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: तोरपा का सबसे पहले, चतरा का देर से नतीजा
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि तोरपा का नतीजा सबसे पहले और चतरा का परिणाम सबसे देर से आएगा। तोरपा विधानसभा क्षेत्र की सबसे कम 13 राउंड की मतगणना होगी। लिट्टीपाड़ा में भी सिर्फ 14 राउंड की मतगणना होगी। वहीं सबसे अधिक 27 राउंड की मतगणना चतरा विधानसभा क्षेत्र की होगी।
23 Nov 2024, 10:27:26 AM IST
Jharkhand Election Results 2024 Live: झारखंड में 50 सीटों पर 'इंडिया' आगे, कल्पना सोरेन पिछड़ीं
झारखंड इलेक्शन रिजल्ट लाइव: शुरुआती रुझानों में झारखंड में 'इंडिया' 50 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एनडीए 29 सीटों पर लीड कर रही है। दो सीटों पर अन्य आगे है। वहीं गांडेय सीट की बात करें तो भाजपा की मुनिया देवी लीड कर रही है। कल्पना सोरेन को अबतक 3965 वोट मिले हैं। वहीं मुनिया को 7093 मिल चुके हैं।