अधिकारी के घर काम करने वाली लड़की की पीट-पीटकर हत्या, रांची में वारदात

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, रांची
share

रांची के एक इलाके में एक 16 साल की एक घरेलू सहायिका की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस को पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। 

अधिकारी के घर काम करने वाली लड़की की पीट-पीटकर हत्या, रांची में वारदात

रांची के कांके इलाके में एक 16 साल नाबालिग घरेलू सहायिका की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता पिछले चार साल से एक अधिकारी के घर पर घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही थी। पुलिस के अनुसार, लड़की के शरीर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं जिससे उसकी बेरहमी से पिटाई की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आरोपी अधिकारी ने दावा किया कि मौत बाथरूम में गिरने से हुई लेकिन पुलिस उसकी भूमिका को संदिग्ध मान रही है। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज दिया गया है।

शरीर पर चोट के कई निशान

रांची पुलिस के अनुसार, शनिवार को कांके थाना क्षेत्र में एक 16 साल की लड़की की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रांची ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि पीड़िता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। लड़की के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं जिससे लगता है कि उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई है। वह पिछले 4 साल से कांके इलाके में एक अधिकारी के घर पर घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर होगा ऐक्शन

पूछताछ के दौरान आरोपी अधिकारी ने पुलिस को बताया कि लड़की की मौत बाथरूम में गिरने से हुई। यह बात तब पता चली जब आरोपी अधिकारी लड़की का शव उसके परिवार को देने गया। इस मामले में पीड़ित परिवार के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच की जा रही है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में अधिकारी की भूमिका संदिग्ध लग रही है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

पलामू और चतरा में ड्रग्स जब्त

झारखंड पुलिस ने शनिवार को पलामू और चतरा जिलों से 2.55 करोड़ रुपये का ड्रग्स जब्त किए हैं। पलामू जिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 1.25 करोड़ रुपये की चूरा पोस्त बरामद हुई है। शुक्रवार को नौडिहा थाना क्षेत्र के जवार गांव के पास वन क्षेत्र में मिली सूचना पर यह कार्रवाई की गई। छतरपुर एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने बताया कि हमने एक पिकअप वैन से 60 बोरियों में भरा 815 किलो चूरा पोस्त जब्त किया है।

वैन के साथ मोटरसाइकिल पर चल रहे दो लोगों को पकड़ा गया है जबकि वैन का ड्राइवर फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने उनके पास से मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। इसी तरह चतरा जिले में पुलिस ने शुक्रवार को लावालॉन्ग थाना क्षेत्र के तीन घरों में छापेमारी कर 1.30 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की। चतरा के पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने बताया कि सूचना के आधार पर हुई इस छापेमारी में 16.95 किलो अफीम, 297 किलो चूरा पोस्त और 76.7 किलो पोस्त के दाने बरामद हुए।

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें