हाथी के हमले से युवक की मौत, 2 घंटे जाम रहा NH, झारखंड में कहां मचा बवाल?

हाथी के हमले से युवक की मौत, 2 घंटे जाम रहा NH, झारखंड में कहां मचा बवाल?

संक्षेप:

ग्रामीण पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे थे। इसके बाद स्थानीय प्रशासन और वन विभाग ने ₹25 हजार रुपये की तत्काल सहायता प्रदान की और स्थायी समाधान का आश्वासन देकर जाम हटवाया।

Nov 17, 2025 10:38 am ISTUtkarsh Gaharwar हिन्दुस्तान, रांची
share

चान्हो थाना क्षेत्र के लुरूंगा गांव में हाथी के हमले में 40 वर्षीय किसान छोटन मुंडा की मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात की है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार की सुबह रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पचंभा गांव के पास सुबह आठ से 10 बजे तक जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सरकारी नौकरी देने की मांग

ग्रामीण पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे थे। इसके बाद स्थानीय प्रशासन और वन विभाग ने ₹25 हजार रुपये की तत्काल सहायता प्रदान की और स्थायी समाधान का आश्वासन देकर जाम हटवाया। जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात धान के खेत में घुसे हाथी को ग्रामीण खदेड़ रहे थे। उसी दौरान एक हाथी ने छोटन को खदेड़कर मार डाला। छोटन घर का इकलौता कमाऊ था और उसके चार बच्चे हैं। ज्ञात हो कि पिछले कुछ दिनों से 22 हाथियों का झुंड लुरुंगी जंगल में जमा है और धान समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा रहा था। चान्हो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

प्रशासन के आश्वासन के बाद हटा जाम

सड़क जाम की सूचना मिलते ही चान्हो पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान वन विभाग ने तात्कालिक सहायता के रूप में परिजनों को ₹25 हजार रुपये सहायता राशि प्रदान की। वहीं शेष राशि कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद दी जाएगी। इस अतिरिक्त पीड़ित की अन्य मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर सड़क जाम हटवाया।

Utkarsh Gaharwar

लेखक के बारे में

Utkarsh Gaharwar
एमिटी और बेनेट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता के गुर सीखने के बाद अमर उजाला से करियर की शुरुआत हुई। अमर उजाला में बतौर एंकर सेवाएं देने के बाद 3 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम किया। वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हूं। एंकरिंग और लेखन के अलावा मिमिक्री और थोड़ा बहुत गायन भी कर लेता हूं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।