Jharkhand chaibasa police crpf joint operation ied 10 kg diffused later नक्सलियों का प्लान फेल, झारखंड के चाईबासा के जंगल में मिला IED,ऐसे हुआ डिफ्यूज, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़Jharkhand chaibasa police crpf joint operation ied 10 kg diffused later

नक्सलियों का प्लान फेल, झारखंड के चाईबासा के जंगल में मिला IED,ऐसे हुआ डिफ्यूज

  • झारखंड के चाईबासा के पास के जंगल में नक्सलियों की एक और साजिश नाकाम हो गई। चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ 60 बटालियन ने मिलकर 10 किलो आईईडी बरामद किया है।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, चाईबासाSun, 16 March 2025 06:06 PM
share Share
Follow Us on
नक्सलियों का प्लान फेल, झारखंड के चाईबासा के जंगल में मिला IED,ऐसे हुआ डिफ्यूज

झारखंड के चाईबासा के पास के जंगल में नक्सलियों की एक और साजिश नाकाम हो गई। चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ 60 बटालियन ने मिलकर 10 किलो आईईडी बरामद किया है। जिस जंगल में यह आईईडी मिला है, वो टोंटो पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत आता है। इसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है।

चाईबासा पुलिस ने नक्सलियों की ओर से प्लांट किए गए आईईडी को नष्ट करने के बाद बताया कि झारखंड के चाईबासा के पास के जंगल में नक्सलियों की एक और साजिश नाकाम हो गई। चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ 60 बटालियन ने मिलकर 10 किलो आईईडी बरामद किया है। जिस जंगल में यह आईईडी मिला है, वो टोंटो पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत आता है। इसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है।

इससे पहले झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सुरक्षाकर्मियों ने दो दिन पहले गुरुवार को दो आईईडी को निष्क्रिय किया था और हथियार एवं गोलाबारूद बरामद किया था। चाईबासा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने जानकारी दी कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और झारखंड पुलिस के संयुक्त दल ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। छोटानागरा थाना क्षेत्र के डिकू पोंगा गांव में चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान,सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए दो खतरनाक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद किए थे।