Hindi Newsझारखंड न्यूज़Jharkhand 2 arrested for killing minor over witchcraft suspicion
चॉकलेट का लालच देकर बुलाया और फिर कुदाल से कर दी बच्चे की हत्या; झारखंड में जादू-टोना वाला कांड

चॉकलेट का लालच देकर बुलाया और फिर कुदाल से कर दी बच्चे की हत्या; झारखंड में जादू-टोना वाला कांड

संक्षेप:

झारखंड के खूंटी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जादू टोने के शक में एक सात साल के बच्चे के की हत्या कर दी गई।

Jan 25, 2026 08:44 pm ISTAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, खूंटी, पीटीआई
share Share
Follow Us on

झारखंड के खूंटी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां जादू टोने के शक में एक सात साल के बच्चे के की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि कथित हत्या शुक्रवार को मरांगधा पुलिस थाना क्षेत्र के सलंगाजोला गांव में हुई। पुलिस ने इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया जा रहा है कि आरोपी ने बच्चे की मौत अपने पोते की मौत का बदला लेने के लिए की। मरंगधा पुलिस थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर कथित तौर पर बच्चे की हत्या की। उसने अपने पोते की मौत का बदला लेना था जिसकी दो-तीन महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें:झारखंड में तेजी से चढ़ेगा तापमान, 3 दिन में 4 डिग्री जाएगा ऊपर, बढ़ेगी गर्मी
ये भी पढ़ें:झारखंड के हजारीबाग सरस्वती जुलूस के दौरान झड़प और पत्थरबाजी, फोर्स तैनात

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी को शक था कि उसके पोते की मौत जादू-टोने के कारण हुई थी। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और पुलिस को बताया कि उन्होंने बच्चे को चॉकलेट का लालच देकर फुसलाया और फिर उस पर कुदाल से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज , धर्म ज्योतिष , एजुकेशन न्यूज़ , राशिफल और पंचांग पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।