ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडस्वच्छ भारत अभियान के तहत बच्चो को दिलायी गयी शपथ

स्वच्छ भारत अभियान के तहत बच्चो को दिलायी गयी शपथ

महुदा(कतरास)प्रतिनिधिस्वच्छ भारत अभियान के तहत बच्चो को दिलायी गयी शपथ,स्वच्छ भारत अभियान के तहत बच्चो को दिलायी गयी शपथ,स्वच्छ भारत अभियान के तहत बच्चो को दिलायी गयी...

स्वच्छ भारत अभियान के तहत बच्चो को दिलायी गयी शपथ
हिन्दुस्तान टीम,झरियाFri, 11 Jan 2019 01:06 AM
ऐप पर पढ़ें

महुदा(कतरास)। स्वच्छ भारत अभियान के तहत गुरुवार को डीएवी महुदा व महुदा इंटर कॉलेज में बच्चो को स्वच्छता की शपथ दिलायी गयी। बच्चों ने कहा कि कचरा नहीं फैलाएंगे। लेागों को जागरूक भी करेंगे। गली-मोहल्ला व घर को साफ रखेंगे। इस मौके पर बच्चो को संबोधित करते हुए स्वच्छ भारत अभियान के प्रदेश संयोजक बिंदूभूषण दूबे ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को ईमानदारी पूर्वक प्रयास करना होगा। कार्यक्रम को बच्चों तक इसलिए लाया गया है कि बच्चे ही कल के भविष्य हैं। उन्होंने बच्चो को गुटका खाने से होने वाली बीमारी से अवगत कराते हुए गुटका नहीं खाने की अपील की। प्रगति सिंह, पशुपति सिंह, अमरेन्द्र सिंह, शेखर सिंह, महुदा डीएवी के प्राचार्य एके सिंह, महुदा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. गंगेश झा, प्रो. श्यामलाल महतो, भरत महतो आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें