ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडवैन डिवाइडर से टकरायी, दो घायल

वैन डिवाइडर से टकरायी, दो घायल

झरिया थाना क्षेत्र के दुखहरणी मंदिर पुल के समीप रविवार की रात एक वैन डिवाइडर से टकरा गयी। इसमें महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो...

वैन डिवाइडर से टकरायी, दो घायल
हिन्दुस्तान टीम,झरियाMon, 30 Jul 2018 02:39 AM
ऐप पर पढ़ें

झरिया थाना क्षेत्र के दुखहरणी मंदिर पुल के समीप रविवार की रात एक वैन डिवाइडर से टकरा गयी। इसमें महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

वैन क्षतिग्रस्त हो गयी। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को झरिया के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। बताते हैं कि थाना मोड़ डायमंड क्लब निवासी कैलाश राम अपनी पत्नी ललिता देवी के साथ सेंट्रल अस्पताल में भर्ती अपनी मां को देखने जा रहे थे। इसी दौरान चकमा खाकर डिवाइडर से टकरा गये। कैलाश राम वैन चला रहे थे। झरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर वैन को जब्त कर थाना ले आई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें