ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडतोपचांची में मिला शव कतरास की महिला का, युवक पर शक

तोपचांची में मिला शव कतरास की महिला का, युवक पर शक

शनिवार को तोपचांची थाना क्षेत्र के लेदाटांड से श्रीरामपुर जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे मिली महिला के शव की पहचान हो गया है। शव की पहचान कतरास पंचगढ़ी बाजार स्थित राजस्थानी समाज भवन के पास रहने वाले...

तोपचांची में मिला शव कतरास की महिला का, युवक पर शक
हिन्दुस्तान टीम,झरियाWed, 22 Nov 2017 01:50 AM
ऐप पर पढ़ें

शनिवार को तोपचांची थाना क्षेत्र के लेदाटांड से श्रीरामपुर जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे मिली महिला के शव की पहचान हो गया है। शव की पहचान कतरास पंचगढ़ी बाजार स्थित राजस्थानी समाज भवन के पास रहने वाले बीसीसीएलकर्मी शंकर सोनार की 35 वर्षीय पत्नी रीना देवी उर्फ राधा के रूप में हुई है। मुख्य रूप से यह परिवार बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र का रहनेवाला है।

अखबारों में छपी खबर के आधार पर रीना के दो भाई गोपाल खत्री तथा निखिल खत्री के साथ उसके पति शंकर सोनार तोपचांची थाने पहुंचे, जहां इंस्पेक्टर सह थानेदार शिवपूजन बहेलिया से मामले की जानकारी ली। उन्हें शव की तस्वीर दिखाई गई, पर कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया। इसके बाद परिजन धनबाद स्थित शव गृह पहुंचे और वहां शव की पहचान उसके दोनो भाई तथा पति ने की।

पति शंकर ने पुलिस को बताया कि राधा 17 नवंबर को ही घर से कहीं चली गई थी। उसकी शादी को लगभग 12 साल हो गए हैं। पुलिस को परिजन आवेदन देकर शव अपने साथ कतरास ले गए। वहीं तोपचांची पुलिस ने शव जब्त करने के बाद अज्ञात लोगों के ऊपर हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि महिला की हत्या कर शव तोपचांची में किसने यहां फेंका था।

युवक पर शक: मंगलवार की शाम शव कतरास स्थित आवास लाया गया तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गई। मृतका की मां सावित्री देवी व अन्य दहाड़ मार मार कर रो रही थी। मृतका के भाई निखिल कुमार की मानें तो आसपास के लोगों ने बताया कि उसकी बहन आखिरी बार कतरास रानीबाजार के एक युवक, जो फोटोग्राफर है, उसके साथ बाइक पर बैठ कर जाते देखा था। इसकी जानकारी उसने तोपचांची पुलिस को दे दी है। उसने अपने बहनोई पर किसी किस्म का शक अथवा अंदेशा नहीं जताया है। आसपास के लोगों ने नाम न बताने के शर्त बताया कि अंतिम दिन पति के रहते वह कलालीफाटक मां संतोषी मंदिर जाने के लिए निकली और उस फोटोग्राफर के साथ बाइक से यहां से गई थी, जिसे कई लोगों ने देखा है। मामले में युवक की भूमिका संदिग्ध है। मृतका का मायका अरवल इमामगंज पटना बताया जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें