तेतुलमारी थाना क्षेत्र के जिरोसीम कॉलोनी में बंद क्वार्टर का बदमाशों ने ताला तोड़ लगभग एक लाख 75 हजार रुपए नगद और जेवरात की चोरी कर ली। घटना शुक्रवार देर रात की है।
बताया जाता है कि गृहस्वामी अपने परिजनों के साथ झरिया स्थित रिश्तेदार के घर किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। अपराधियों ने क्वार्टर में रखे अलमीरा का ताला तोड़ कर घटना को अंजाम दिया। शनिवार सुबह आसपास के लोगों ने क्वार्टर का ताला टूटा देखकर इसकी इसकी जानकारी रविन्द्र कुमार को फोन पर दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।