ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडफ्लावर शो में आईआईटी को मिला प्रथम पुरस्कार

फ्लावर शो में आईआईटी को मिला प्रथम पुरस्कार

टाटा स्टील झरिया डिवीजन ने सर दोराबजी पार्क जामाडोबा में 19वें फ्लावर एंड वेजिटेबल शो का आयोजन किया। 23 श्रेणियों में 187 कृतियों को प्रदर्शित किया।25 से ज्यादा प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें आईआईटी...

फ्लावर शो में आईआईटी को मिला प्रथम पुरस्कार
हिन्दुस्तान टीम,झरियाSat, 18 Jan 2020 02:15 AM
ऐप पर पढ़ें

टाटा स्टील झरिया डिवीजन ने सर दोराबजी पार्क जामाडोबा में 19वें फ्लावर एंड वेजिटेबल शो का आयोजन किया। 23 श्रेणियों में 187 कृतियों को प्रदर्शित किया।25 से ज्यादा प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें आईआईटी आईएसएम को संस्थागत श्रेणी में प्रथम पुरस्कार मिला।

मौके पर फ्लावर, रंगोली प्रदर्शनी के साथ सलाद और सज्जा का भी आनंद लोगों ने लिया। मौके पर 9 और 10 जनवरी को आयोजित प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। शाम में टाटा डीएवी में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। सफल प्रतिभागियों को सुनीता रजौरिया, राखी बनर्जी और शांता घोष ने सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में वैज्ञानिक डॉ एनके श्रीवास्तव, आदर्श श्रीवास्तव, शिक्षिका कल्पना सिंह, शिक्षिका सोनाली पाठक, प्रसुन्न राय, पीके मंडल थे। मौके पर महाप्रबंधक संजय रजौरिया, देवाशीष बनर्जी, शांति घोष आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें