ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडहरिहरपुर: चाउमीन फैक्ट्री में फंदे से लटका मिला मालिक का शव

हरिहरपुर: चाउमीन फैक्ट्री में फंदे से लटका मिला मालिक का शव

हरिहरपुर थाना क्षेत्र के गुनघसा गांव में शनिवार की शाम चाउमीन फैक्ट्री के मालिक का शव फंदे से लटका मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल...

हरिहरपुर: चाउमीन फैक्ट्री में फंदे से लटका मिला मालिक का शव
हिन्दुस्तान टीम,झरियाSun, 18 Nov 2018 02:15 AM
ऐप पर पढ़ें

हरिहरपुर थाना क्षेत्र के गुनघसा गांव में शनिवार की शाम चाउमीन फैक्ट्री के मालिक का शव फंदे से लटका मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद दलबल के साथ हरिहरपुर पुलिस मौके पर पहुंची।

जानकारी के अनुसार गुनघसा निवासी सुधीर मंडल का बेटा 25 वर्षीय प्रकाश मंडल ने गांव के पास कुछ माह पहले चाउमीन बनाने की फैक्ट्री शुरू की थी। एक-दो कर्मचारी भी काम कर रहे थे। अचानक शनिवार को फैक्ट्री के कर्मचारियों की छुट्टी थी। शाम करीब सात बजे उक्त फैक्ट्री के एक कर्मचारी ने अपने मालिक प्रकाश मंडल को फैक्ट्री के अंदर फंदे से लटकते देखा। इसके बाद वह चीखते हुए गांव की तरफ भागा। तब काफी संख्या में लोग जुटे। परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी है। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर स्थानीय लोगों तथा परिजनों से पूछताछ कर रही थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें