ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडझरिया के कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को याद किया

झरिया के कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को याद किया

झरिया कोयलांचल में रविवार को भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की जयंती जयंती मनाई गई। झरिया नगर कांग्रेस कार्यालय मे आयोजित कार्यक्रम में स्व गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि...

झरिया के कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को याद किया
हिन्दुस्तान टीम,झरियाSun, 20 Aug 2017 01:02 PM
ऐप पर पढ़ें

झरिया कोयलांचल में रविवार को भारत रत्न पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी की जयंती जयंती मनाई गई। झरिया नगर कांग्रेस कार्यालय मे आयोजित कार्यक्रम में स्व गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। नगर अध्यक्ष प्रीतम रवानी, सुनील दुबे, बबलू अकेला, अशोक रवानी, प्रमोद सिंह आदि थे। वहीं झरिया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय शालीमार में आयोजित समारोह में राजीव गांधी के बताए रास्ते पर सभी कांग्रेस जनों ने चलने की संकल्प लिया। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य शमशेर आलम, सतीश राजक, किशोर कुमार, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, मास्टर अब्दुल अजीज, पिंटू तुरी, कुणाल वर्मा, राजीव रंजन चौबे, सुमन शेख, पप्पी रजा, इम्तियाज आलम, सलीम अंसारी, नसीम अंसारी, कपील विश्वकर्मा, पिककू शेख, आशोक साव, अनवर खान सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें