ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडमंगल आरती और छप्पन भोग के साथ भादो महोत्सव संपन्न

मंगल आरती और छप्पन भोग के साथ भादो महोत्सव संपन्न

झरिया में श्री राणी सती मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय भादो अमावस्या महोत्सव रविवार को मंगल आरती और छप्पन भोग के साथ सम्पन्न हो...

मंगल आरती और छप्पन भोग के साथ भादो महोत्सव संपन्न
हिन्दुस्तान टीम,झरियाMon, 10 Sep 2018 02:05 AM
ऐप पर पढ़ें

झरिया में श्री राणी सती मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय भादो अमावस्या महोत्सव रविवार को मंगल आरती और छप्पन भोग के साथ सम्पन्न हो गया।

सबसे पहले प्रात:काल में दादी जी की मंगल आरती हुई। पंडित पवन चौबे ने पूजा कराई। इसके बाद बुंदिया भोग चढ़ाया गया। दादी जी के जयकारे से मंदिर गूंजता रहा। मंदिर का द्वार एवं परिसर को सुंगधित फूलों से सजाया गया था। शाम छह बजे के बाद दादी जी को छप्पन भोग लगाया गया। छप्पन भोग के बाद लोकल मंडली द्वारा भजन कीर्तन का दौर शुरू हुआ। इसमें दादी जी के जीवन पर आधारित भजनों को गायकों ने प्रस्तुत किया। आरती के साथ महोत्सव संपन्न हो गया। महोत्सव को सफल बनाने में विमल कुमार तुलस्यान, छेदीलाल तुलस्यान, द्वारिका प्रसाद गोयनका, अरूण झुनझुनवाला, सत्यनारायण भोजगढ़िया, मुरारी खेमका, रंजीत अग्रवाल, संदीप सांवड़िया, अनिल चौधरी, राहुल अग्रवाल, संदीप कटेसरिया आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें