ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडआग लगने से 50 हजार का बोरा राख

आग लगने से 50 हजार का बोरा राख

झरिया वरीय संवाददाता झरिया के सिंह नगर स्थित बोरा गोदाम में शनिवार की सुबह दस बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से 50 हजार का सामान जल कर राख हो गया। सूचना पाकर झरिया पुलिस और बनियाहीर फायर ब्रिगेड का दो...

आग लगने से 50 हजार का बोरा राख
हिन्दुस्तान टीम,झरियाSun, 24 Mar 2019 01:04 AM
ऐप पर पढ़ें

झरिया। झरिया के सिंह नगर स्थित बोरा गोदाम में शनिवार की सुबह दस बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाकर झरिया पुलिस और बनियाहीर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताते हैं कि यहां के रामाशीष साव के बोरा गोदाम में सुबह दस बजे आग निकलते लोगों ने देखा। इसके बाद आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना लोगों ने झरिया इंस्पेक्टर रंधीर कुमार को दी। इंस्पेक्टर ने तत्काल बनियाहीर स्थित फायर बिग्रेड को बताया। रामाशीष साव ने बताया कि आग लगने से करीब 50 हजार का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। रामाशीष साव झरिया बोरा पट्टी में रहते हैं। सिंह नगर में गोदाम है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें