ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडकतरास में भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव किए गए याद

कतरास में भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव किए गए याद

कतरास में भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव किए गए यादकतरास में भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव किए गए यादकतरास में भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव किए गए यादकतरास में भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव किए गए यादकतरास में...

कतरास में भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव किए गए यादकतरास में भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव किए गए यादकतरास में भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव किए गए यादकतरास में भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव किए गए यादकतरास में...
1/ 2कतरास में भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव किए गए यादकतरास में भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव किए गए यादकतरास में भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव किए गए यादकतरास में भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव किए गए यादकतरास में...
कतरास में भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव किए गए यादकतरास में भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव किए गए यादकतरास में भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव किए गए यादकतरास में भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव किए गए यादकतरास में...
2/ 2कतरास में भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव किए गए यादकतरास में भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव किए गए यादकतरास में भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव किए गए यादकतरास में भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव किए गए यादकतरास में...
हिन्दुस्तान टीम,झरियाSun, 24 Mar 2019 01:07 AM
ऐप पर पढ़ें

झरिया। झरिया में शनिवार को विभिन्न संगठनों ने कई जगहों पर शहादत दिवस मनाया। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को श्रद्धांजलि दी गई। झरिया, भौंरा, जोड़ापेाखर, सुदामडीह, सिंदरी में शहादत दिवस मनाया गया। सुदामडीह रिवर साइड, लाल मैदान में आयोजित शहादत दिवस समारोह में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इंकलाबी नारे लगाये गये। मौके पर निताई महतो, प्रकाश चन्द्र सरकार, नागेन्द्र सिंह प्रभाष चटर्जी, सद्दाम अंसारी, आकाश, शंभू, वैद्यनाथ नितिश, प्रिंस, महेश आदि थे। भौंरा। भौंरा शहीद भगत सिंह पार्क में शहादत दिवस मनाया गया। शहीदों की कुर्बानी को यादकर उनके बताये रास्ते पर चलने का आह्वान किया गया। मौके पर मौसम महांति, शिवबालक पासवान, अशोक महतो, दिलीप चक्रवर्ती, पार्षद चंदन महतो, मोतीलाल हेम्ब्रम, दुकालु दास बीपी, पंकज पासवान, रंजीत यादव, योगेन्द्र महतो आदि थे। अलकडीहा। लोदना स्थित का. यमुना सहाय स्मृति भवन में डीवाइएफआई लोदना कमेटी की ओर से शहादत दिवस मनाया गया। शहीद भगत सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इंकलाबी नारे लगाये गये। यहां पर डिगवाडीह से बलवीर सिंह के नेतृत्व में जत्था पहुंचा। मौके पर माकपा के जिला सचिव सुरेश प्रसाद गुप्ता, भगवान दास पासवान, गोविंद राम, कुंदन पासवान, प्रजा पासवान, नौशाद अंसारी, रवि ठाकुर, पप्पू पासवान, मनोज पासवान, रामवृक्ष धारी, विनोद पासवान, श्याम बाउरी, लोकजनशक्ति पार्टी के मु्द्रिरका पासवान, रामनरेश कुमार आदि थे।सिंदरी। अमर क्लब सिंदरी में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का 88 वां शहादत दिवस संकल्प सभा के रूप में मनाया गया। माकपा, डीवाईएफआई के कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर डीवाइएफआई के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास कुमार ठाकुर, जिला अध्यक्ष गौतम प्रसाद, सीपीआईएमएल के कृष्णा महतो, नुनूलाल टुडू, अभिलाल किस्कू, विमल रवानी, माकपा के आनंद मंडल, दीपक बनर्जी, मो. शमीम, रामलायक राम, ओमशंकर दुबे, संजू वर्मा, नागेन्द्र तिवारी, संजय यादव आदि थे। भारत स्वाभिमान युवा भारत संगठन की ओर से संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निदेशक उमाशंकर सिंह ने कहा कि स्वदेशी वस्तुओं और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करके ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। जनाधिकार मंच के अध्यक्ष रंजीत सिंह ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनकी स्मृति में पौधे लगाये। मौके पर शैलेन्द्रनाथ द्विवेदी, सौरभ सिंह, सत्यजीत नारायण सिन्हा, करिश्मा कुमारी, पूजा कुमारी, निशा कुमारी, विष्णु यादव, आयुष, अंशु, अजय सरकार, विवेक देवधरिया, गौरव गुप्ता, रघुवंश, राजेश्वर चौधरी, प्रेम प्रदीप आदि थे। कतरास में भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव याद किए गए: कतरास में शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को उनकी शहादत दिवस पर शनिवार को विभिन्न संगठनों ने याद किया। प्रभातफेरी, जुलूस व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कतरास सामुदायिक भवन परिसर में स्थापित शहीद भगत सिंह की आदमकद प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण किया। मुख्य रूप से दीपनारायण भट्टाचार्यी, राकेश रंजन उर्फ चुन्ना यादव, निमाई मुखर्जी, त्रिवेणी रवानी, सुदर्शन, मासूम खान, जय मजुमदार, मो. अमान, राजेश झा आदि उपस्थित थे। मार्क्सवादी समन्वय समिति कतरास कार्यालय से निकाले गए जुलूस की अध्यक्षता कार्तिक महतो ने की। मासस के केन्द्रीय महासचिव हलधर महतो ने भगत सिंह के, इंकलाब जिंदाबाद, साम्राज्यवाद का नाश हो, व्यक्तियों को कुचलकर, विचारों को नहीं मार सकते, सहित अन्य कई नारों को याद कराया। कहा कि 23 मार्च भारतवर्ष के लिए गर्व का दिन है। सभा में हीरालाल महतो, भीम महतो, देवनंदन महतो, दीनदयाल रवानी, कार्तिक महतो, विशाल महतो, बालदेव सिंह, कपूर कुम्हार, अमरदीप महतो, सागर सिंह, पन्नालाल बीपी, ठाकुर महतो, जगरनाथ सिंह, अरुण दास, विनोद तुरी, पम्पू महतो, रूपलाल कुम्हार आदि उपस्थित थे। बलियापुर में शहादत दिवस का आयोजन: भारत ज्ञान विज्ञान समिति व साक्षरता प्रेरक संघ ने शनिवार को बलियापुर पूर्वी पंचायत भवन में शहादत दिवस का आयोजन किया। प्रदेश कोषाध्यक्ष संजीत भंडारी, अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार महतो, हरेकृष्ण रवानी, शेख मोकिम, सबाना खातुन, बिट्टू वर्मन, विरजु सहिस, ताराचांद रवानी आदि थे। बलियापुर में मासस ने भी शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को याद किया। निरसा व चिरकुंडा में भी श्रद्धांजलि सभा: शहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित शहीद भगत सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। वहीं झामुमो ने चिरकुंडा शहीद चौक पर तीनो शहीदों की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।गोविंदपुर में सेमिनार का आयोजन: मासस के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह के विचार युवाओं के लिए आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं। महतो शनिवार को शहीद भगत सिंह राजगुरु व सुखदेव की शहादत दिवस पर डाक बंगला में आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। कहा कि आज कुछ राजनीतिक पार्टियां राष्ट्रवाद का नारा देकर हिटलर शाही प्रवृति की पहचान दे रही है। अध्यक्षता सार्थी मंडल व संचालन जमशेद अंसारी ने की। पवन महतो, दिल मोहम्मद, नीलू मुखर्जी, धीरज शर्मा, सुभाष सिंह, अनवर अंसारी, लुकमान अंसारी, बब्लू महतो, गणेश प्रसाद चौरसिया, मंगल महतो, बब्लू मंडल, हीरालाल महतो, राज आर्यन, गणेश महतो, टेकलाल महतो, राणा चटराज आदि ने भी संबोधित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें