Hindi Newsझारखंड न्यूज़jharia coal mine fire victims will get flats announced central government
झरिया खदान में आग से विस्थापितों को खुशखबरी, सरकार ने किया फ्लैट देने का ऐलान

झरिया खदान में आग से विस्थापितों को खुशखबरी, सरकार ने किया फ्लैट देने का ऐलान

संक्षेप:

केंद्रीय कोयला-खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने झारिया के विस्थापितों को खुशखबरी दी है। रेड्डी ने बुधवार को कहा कि झारखंड के धनबाद जिले में स्थित झरिया खदान में लगी आग से विस्थापित हुए परिवारों को बेलगरिया टाउनशिप में पट्टे पर फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे।

Dec 25, 2025 08:17 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

केंद्रीय कोयला-खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने झारिया के विस्थापितों को खुशखबरी दी है। रेड्डी ने बुधवार को कहा कि झारखंड के धनबाद जिले में स्थित झरिया खदान में लगी आग से विस्थापित हुए परिवारों को बेलगरिया टाउनशिप में पट्टे पर फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे। बेलगरिया टाउनशिप में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेड्डी ने कहा कि विस्थापित परिवारों की कई पीढ़ियां इन मकानों में रह सकती हैं, लेकिन वे इन्हें बेच नहीं सकतीं।

रेड्डी ने बेलगारिया टाउनशिप में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया, जिसे झरिया पुनर्वास विकास प्राधिकरण (जेआरडीए) ने कोयला खदान में लगी आग से प्रभावित परिवारों और भूस्खलन-संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के पुनर्वास के लिए विकसित किया है। मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार खतरनाक क्षेत्रों से निवासियों का सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वास कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जिला प्रशासन, बीसीसीएल और जेआरडीए निवासियों के हित में इस दिशा में अथक प्रयास कर रहे हैं।

रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी झरिया खदान में आग से प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा हर महीने करते हैं। उन्होंने कहा कि बेलगारिया टाउनशिप का मुख्य उद्देश्य निवासियों को सुरक्षा प्रदान करना और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। इसी कारण से झरिया मास्टर प्लान तैयार किया गया है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
;;;