JCAPCPL कर्मचारियों का बढ़ा वेतन, अब 14 हजार बढ़कर आएगी सैलरी

Jul 17, 2025 07:18 am ISTMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
share Share
Follow Us on

जेसीएपीसीपीएल कर्मचारियों के वेतन में 14 हजार रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। इन कर्मचारियों की सैलरी अब बढ़कर आएगी। इनके भत्तों में बढ़ोत्तरी की गई है।

JCAPCPL कर्मचारियों का बढ़ा वेतन, अब 14 हजार बढ़कर आएगी सैलरी

जमशेदपुर में टाटा स्टील परिसर स्थित जापानी कंपनी निप्पन स्टील और टाटा स्टील की संयुक्त साझेदारी वाली उद्यम जेसीएपीसीपीएल के कमचारियों के वेज रिवीजन पर बुधवार देर रात यूनाइडेट क्लब में प्रबंधन और यूनियन के बीच समझौता हस्ताक्षरित हो गया। समझौते के तहत कमचारियों के वेतन में प्रति माह 14 हजार रुपये की वृद्धि हुई है।

यह समझौता सात वर्ष की अवधि के लिए जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2030 तक के लिए प्रभावी होगा। कर्मचारियों के 1 जनवरी के शत-प्रतिशत डीए (महंगाई भत्ता) को बेसिक में मर्ज कर दिया गया। प्रति कर्मचारी दो लाख रुपये एरियर मिलेगा, जिसे सितंबर के पहले भुगतान कर दिया जाएगा। समझौते पर प्रबंधन की ओर से एमडी अभिजीत नानोती, सीएचआरओ एके सिंह, एजीएम तौसीफ, सीएफओ प्रवीण हेगड़े तथा यूनियन की ओर से अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष शाहनवाज आलम,महासचिव रवि कुमार समेत अन्य ने हस्ताक्षर किए। देखें P09

इन भत्तों में हुई मासिक वृद्धि

कन्वीनियंस अलाउंस में 1200 रुपये, पर्सनल अलाउंस में 2170 रुपये, वाशिंग अलाउंस में 1700 रुपये की वृद्धि की गई है। नया भत्ता एजुकेशन भत्ता के रूप शुरू किया गया, जो 1300 रुपये प्रति माह मिलेगा। रात्रि पाली भत्ता 80 रुपये से बढ़ाकर 100 रुपये प्रति रात्रि पाली किया गया। एलटीए प्रति ब्लॉक वर्ष 22000 रुपये से बढ़ाकर 28000 रुपये किया गया। कर्मचारियों के लिए टीपीआर की तरह पर्सनल रिवार्ड शुरू किया गया, जिसके तहत प्रति माह औसतन 1500 रुपये मिलेंगे। कर्मचारियों के प्रोमोशन को आगे बढ़ाने के लिए तीन नए ग्रेड भी बढ़ाया गया। यानी वैसे कर्मचारी, जिनका ठहराव हो गया है, उनकी प्रोन्नति के लिए तीन ग्रेड आगे बढ़ाया गया है।

जेसीएपीसीएल वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने कहा कि कर्मचारियों की अपेक्षा से बेहतर वेज रिवीजन समझौता हुआ है। प्रबंधन की सकारात्मक सोच भी इस समझौते का आधार है। यूनियन आगे भी कर्मचारियों के हित में बेहतर काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। कर्मचारियों को धन्यवाद, जिन्होंने यूनियन पर विश्वास जताया।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें