ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड जामताड़ायुवक का शव मिला हत्या की आशंका

युवक का शव मिला हत्या की आशंका

थाना क्षेत्र के आंराई-ताराबाद मुख्य सडक के किनारे नाली से पुलिस ने युवक का शव बरामद किया है। शव की पहचान डाढ़पूजा गांव के बिष्णुदेव टुडू उर्म 35 वर्ष के रूप में हुई है। मौके पर से पुलिस ने एक बाइक...

युवक का शव मिला हत्या की आशंका
हिन्दुस्तान टीम,जामताड़ाMon, 07 Aug 2017 02:00 AM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के आंराई-ताराबाद मुख्य सडक के किनारे नाली से पुलिस ने युवक का शव बरामद किया है। शव की पहचान डाढ़पूजा गांव के बिष्णुदेव टुडू उर्म 35 वर्ष के रूप में हुई है। मौके पर से पुलिस ने एक बाइक भी जब्त की। परिजनों ने हत्या कर शव को फेंकने का आरोप लगाया है। मृतक के पिता लखन टुडू ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। कहा है कि उसका बेटा सिमलाडंगाल स्थित अपनी ससुराल में रह कर सब्जी की खेती करता है। वह सब्जी बेचने जा रहा था। उसका पूर्व से ससुराल के ही सुशील मुर्मू एवं रामू टुडू के साथ विवाद था। इसलिए दोनों आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी है। सूचना पर नाला विधायक रविन्द्रनाथ महतो भी पहुंचे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें