Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsYouth Day Drug De-addiction Campaign in Jamtara Essay and Debate Competitions Awarded
जामताड़ा में युवा दिवस पर ड्रग नशा मुक्ति अभियान का कार्यक्रम आयोजित निबंध लेखन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

जामताड़ा में युवा दिवस पर ड्रग नशा मुक्ति अभियान का कार्यक्रम आयोजित निबंध लेखन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

संक्षेप:

जामताड़ा,प्रतिनिधि।झालसा के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण और सचिव पवन कुमार के मार्गदर्शन में

Jan 12, 2026 10:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share Share
Follow Us on

जामताड़ा में युवा दिवस पर ड्रग नशा मुक्ति अभियान का कार्यक्रम आयोजित निबंध लेखन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत जामताड़ा,प्रतिनिधि। झालसा के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण और सचिव पवन कुमार के मार्गदर्शन में सोमवार को सिविल कोर्ट परिसर के कांफ्रेंस हॉल में एक दिवसीय बैठक आयोजित की गई। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डॉन ड्रग नशा मुक्ति अभियान को युवा दिवस के अवसर पर युवाओं तक पहुंचाना था। वहीं कार्यक्रम का संचालन सचिव पवन कुमार ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्रों और छात्राओं को निबंध लेखन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

मौके पर कुटुंब न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना और सामाजिक दायित्वों के प्रति संवेदनशील बनाना है। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीतीश निलेश संगा, एसीजेएम मोहम्मद नईम अंसारी, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम सालीका अन्ना हेरेंज, बाल संरक्षण पदाधिकारी अंजू पोद्दार, डॉ राजदेव कुमार, शिक्षा विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। साथ ही पैनल अधिवक्ता विनय कुमार पाल, जगन्नाथ रजक, डीएलएसए के सहायक सुभाष दत्त, पीएलवी राजेश दत्त, अमित कुमार मिश्रा, मिहिर सिंह, देय श्री मुर्मू, श्याम सुंदर टुडू एवं महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं भी उपस्थित थे। फोटो जामताड़ा 05: सोमवार को सिविल कोर्ट जामताड़ा के कांफ्रेंस हॉल में सफल प्रतिभागी को पुरस्कृत करते कुटुंब न्यायालय के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार व अन्य।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;