पलाश के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

हिन्दुस्तान, जामताड़ा
Follow us on Google News
share

फतेहपुर के तुड़का गांव में एक युवक का शव पलाश के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान 22 वर्षीय वासुदेव हेंब्रम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।

पलाश के पेड़ से लटका मिला युवक का शव

फतेहपुर। थाना क्षेत्र के बामनडीहा पंचायत अंतर्गत तुड़का गांव में गुरुवार को एक युवक का शव पलाश के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक की पहचान तुड़का गांव निवासी 22 वर्षीय वासुदेव हेंब्रम के रूप में हुई है, जो इलेक्शन हेंब्रम का पुत्र बताया जा रहा है।

घटनास्थल का दृश्य

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह ग्रामीण खेत और जंगल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के पास जोरिया स्थित एक पलाश के पेड़ से युवक का शव लटका देखा गया। यह दृश्य देखते ही ग्रामीणों के होश उड़ गए और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना प्रभारी अमर सिंह तापए पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर अपने कब्जे में लिया और घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा भेज दिया गया। मौके पर थाना प्रभारी अमर सिंह तापए ने कहा कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। कहा कि पुलिस हर पहलुओं की जांच कर रही है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह घटना कहाँ हुई?
यह घटना फतेहपुर के तुड़का गांव में हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।