Young Farmer Sharaafat Ansari Pioneers Strawberry Cultivation in Chengayadih Village चेंगायडीह गांव में किसान शराफत अंसारी कर रहे स्ट्रॉबेरी की खेती, Jamtara Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsYoung Farmer Sharaafat Ansari Pioneers Strawberry Cultivation in Chengayadih Village

चेंगायडीह गांव में किसान शराफत अंसारी कर रहे स्ट्रॉबेरी की खेती

जामताड़ा। प्रतिनिधिसरकारी नौकरी में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच अब क्षेत्र के युवा कृषि कार्य में अपना भविष्य तलाश रहे हैं। आज के युवा पारंपरिक खेती छोड

Newswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ाMon, 30 Dec 2024 11:16 PM
share Share
Follow Us on
चेंगायडीह गांव में किसान शराफत अंसारी कर रहे स्ट्रॉबेरी की खेती

चेंगायडीह गांव में किसान शराफत अंसारी कर रहे स्ट्रॉबेरी की खेती जामताड़ा। प्रतिनिधि

सरकारी नौकरी में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच अब क्षेत्र के युवा कृषि कार्य में अपना भविष्य तलाश रहे हैं। आज के युवा पारंपरिक खेती छोड़ वैज्ञानिक तकनीक से खेती कर ना सिर्फ अपना जीविका पार्जन कर रहे हैं बल्कि दूसरों के लिए प्रेरणा स्रोत भी बन रहे हैं। जिला मुख्यालय से लगभग सात किलोमीटर की दूरी पर स्थित चेंगयाडीह गांव के शराफत अंसारी ने अपने गांव में पहली बार स्ट्रॉबेरी की खेती की है। मौके पर किसान शराफत ने बताया कि स्ट्रॉबेरी की खेती उन्होंने पहली बार किया है। कृषि विभाग द्वारा उन्हें शत प्रतिशत अनुदान पर स्ट्रॉबेरी का पौधा उपलब्ध कराया गया था। साथ ही उन्हें खेती करने की तकनीक भी सिखाई गई थी। यही कारण है कि उन्होंने लगभग 7000 पौधा अपने खेत में लगाया और अभी प्रत्येक दिन उनके खेत से फसल का टूटना प्रारंभ हो गया है।

वैज्ञानिक तकनीक से की है खेती:

शराफत अंसारी ने बताया कि उन्होंने वैज्ञानिक तकनीक से स्ट्रॉबेरी की खेती की है। जिससे उन्हें अपेक्षाकृत कम पानी तथा संसाधन लगता है। कहा कि कृषि विभाग द्वारा उन्हें मल्चिंग प्रणाली का लाभ दिया गया है और मल्चिंग प्रणाली में अपेक्षाकृत कम पानी लगता है। यही नहीं खर-पतवार तथा अन्य कीड़े मकोड़े भी कम लगते हैं। तेज बारिश में भी पौधे को अपेक्षाकृत कम नुकसान पहुंचता है।

बैगन टमाटर की भी कर रहे हैं खेती:

बताया कि स्ट्रॉबेरी के अलावा वह अपने खेत में टमाटर तथा बैगन की भी खेती कर रहे हैं। जिसका फल आना शुरू हो गया है और उसे वह जामताड़ा के अलावे धनबाद के मंडी में बेचते हैं। कहा कि स्नातक तक की पढ़ाई की है। नौकरी में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण वह खेती में ही अपना भविष्य तलाश रहे और उन्हें इसमें सफलता भी मिल रही है।

क्या कहते हैं पदाधिकारी:

जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार ने कहा कि शराफत अंसारी युवा किसान है और बेहतर ढंग से सब्जी की खेती करता है। विभाग द्वारा उसे स्ट्रॉबेरी का पौधा दिया गया था और उन्होंने बेहतर ढंग से खेती की है।

फोटो जामताड़ा 04: स्ट्रॉबेरी की तैयार फसल को दिखाते किसान शराफत अंसारी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।