Hindi NewsJharkhand NewsJamtara NewsWorkshop on Rabi Crop Productivity Farmers Urged to Adopt Modern Techniques
रबी फसल को कर्मशाला का आयोजन, रबी फसल की उत्पादकता पर जोर

रबी फसल को कर्मशाला का आयोजन, रबी फसल की उत्पादकता पर जोर

संक्षेप:

नाला, प्रतिनिधि। रबी फसल को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में बुधवार को किया गया। प्रखंड कृषि तकनीकी

Nov 26, 2025 11:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, जामताड़ा
share Share
Follow Us on

रबी फसल को कर्मशाला का आयोजन, रबी फसल की उत्पादकता पर जोर नाला, प्रतिनिधि। रबी फसल को लेकर प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में बुधवार को किया गया। प्रखंड कृषि तकनीकी प्रबंधक गंगाधर मंडल एवं प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनुज साह के द्वारा रबी फसल से अच्छी पैदावार पाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वक्ताओं ने कहा कि इस वर्ष सामान्य मॉनसून के कारण खरीफ फसल की पैदावार अपेक्षाकृत अच्छी हुई। अब रबी फसलों की तैयारी अच्छे से करें। इसके लिए ससमय खाद-बीज आदि की उपलब्धता सरकार द्वारा सुनिश्चित की गई है। सरकार रबी फसलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को जागरूक बना रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हमें वैकल्पिक खेती के रास्ते तलाशते हुए रबी फसल के रकवा में वृद्धि करनी हो होगी। जमीन किसान की आजीविका होती है इसलिए उसकी मिट्टी के स्वास्थ्य की रक्षा करना बहुत जरूरी है। उन्होंने रबी फसल को बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि किसानों के लिए तीन बिंदुओं पर काम करने की जरूरत है। सबसे पहले किसानों की कृषि शैली में बदलाव, आधुनिक तकनीक का उपयोग सहित समेकित कृषि प्रणाली को अपनाने की बात कही। कहा कि आधुनिक तकनीक से अपेक्षाकृत कम लागत में बेहतर पैदावार प्राप्त किया जा सकता है। खेती के लिए ब्याज मुक्त ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध करा रही है। किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध बनाने में अपना सहयोग देने की अपील की गई। सरसों एवं आलु में लगने वाला रोग तथा उपचार की जानकारी दी गई। किसान मित्र एवं जनसेवक किसानों को बिरसा फसल योजना, मत्स्य, पशुपालन , उद्यान एवं आत्मा की सभी योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया। मौके पर उपप्रमुख समर माजी, पंस सदस्य गुलशन अली सहित किसान मित्र मंत्रीराम मंडल, गोपी साधु, जयदेव मंडल, ब्रजकिशोर महतो, विश्वनाथ मंडल, राजीव माजी, वरुण मंडल सहित दर्जनों किसान उपस्थित थे। फोटो नाला 01: बुधवार को प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में रबी फसल कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारी एवं किसान।